Tirth Yatra: श्रवण कुमार अपने अंधे माता पिता का बोझ कंधे पर लाद उन्हें भ्रमण पर ले गए थे। हालांकि अब अगर माता पिता को तीर्थ यात्रा पर ले जाना हो तो बोझ कंधे पर नहीं जेब पर पड़ सकता है। देश में कई तीर्थ स्थल हैं, जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले हैं। इन तीर्थ स्थलों की यात्रा पर जाना तो आसान है लेकिन खर्च अधिक होने की संभावना के कारण योजना टलती रह जाती है।
Tirth Yatra: माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर ले जाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ
इस गर्मियों की छुट्टियों में सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए अपने माता पिता को ले जा सकते हैं। सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं ज्योतिर्लिंगों की यात्रा के टूर पैकेज की पूरी जानकारी
कहां से शुरू होगी यात्रा
आईआरसीटीसी द्वारा ज्योतिर्लिंग दर्शन की शुरुआत योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से होगी। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। यात्री ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ललितपुर से यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
किन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन मिलेंगे
यात्रा के दौरान ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
सुविधा
इस टूर पैकेज में 2 एसी, 3 एसी और स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता और दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय जगहों पर ले जाने के लिए एसी/नॉन एसी बस शामिल हैं।
कब से शुरू हो रही यात्रा
टूर पैकेज की शुरुआत 22 मई 2024 से 2 जून 2024 तक होगी। टूर पैकेज 11 रातों और 12 दिनों का होगा ,जिसमें उत्तराखंड के ऋषिकेश से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।
तीर्थ यात्रा का खर्च
- यात्रा के दौरान स्लीपर क्लास के लिए एक/दो या तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर 22150 रुपये प्रति व्यक्ति और बच्चे (5 से 11 वर्ष) का टिकट मूल्य 20800 रुपये खर्च करना होगा।
- 3एसी यात्रियों के लिए 36700 प्रति व्यक्ति व 2एसी यात्रियों को 48600 रुपये प्रति व्यक्ति व्यय करने पड़ सकते हैं।
- आप चाहें तो टूर पैकेज के टिकट व्यय को ईएमआई में दे सकते हैं। प्रतिमाह 1074 रुपये की ईएमआई की सुविधा भी मिल रही है।