Best Place for Flyboarding in India: रोमांच प्रेमी अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज की तलाश में रहते हैं। एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने के लिए ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जहां वह ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, वाॅटर स्पोर्ट्स जैसी कई एक्टिविटी का मजा ले सकें। कुछ एडवेंचर स्पोर्ट्स सोशल मीडिया या टीवी पर देखकर युवाओं को रोमांचित कर देते हैं लेकिन भारत में ऐसे स्पोर्ट्स का मजा कहां लिया जा सकता है, इस बारे में जानकारी नहीं होती। वहीं कुछ एक्टिविटी देखने में काफी महंगी लगती है यानी उस का लुत्फ उठाने में अधिक खर्च आने की चिंता।
Flyboarding: भारत में फ्लाईबोर्डिंग का लुत्फ उठाने के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं, जानें खर्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागा बीच
भारत में वाटर स्पोर्ट्स के लिए सबसे बेस्ट गोवा है। फ्लाईबोर्डिंग का लुत्फ उठाने के लिए भी गोवा जा सकते हैं। गोवा का बागा बीच पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। यहां फ्लाईबोर्डिंग सेशन उपलब्ध है।
अंजुना बीच
गोवा के अंजुना बीच पर भी फ्लाईबोर्डिंग का अनुभव लिया जा सकता है। अंजुना बीच पर आरामदायक माहौल और फ्लाईबोर्डिंग का लुत्फ उठाने के लिए छुट्टी मनाने जा सकते हैं।
कैलंगुट बीच
गोवा के कैलंगुट बीच को समुद्र तटों की रानी कहा जाता है। यह जगह फ्लाईबोर्डिंग के लिए सबसे परफेक्ट जगह मानी जाती है।
फ्लाईबोर्डिंग का खर्च
गोवा में फ्लाईबोर्डिंग काफी मशहूर है। फ्लाईबोर्डिंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो महज 2700 रुपये में बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर फ्लाईबोर्डिंग पैकेज की कीमत 3000 से 5000 रुपये तक है।