भारत देश एक ऐसा देश है, जिसे पूरी दुनिया में बेहद सम्मान के साथ देखा जाता है। यहां की प्राचीन चीजें, यहां के हिल स्टेशन, यहां की प्राकृतिक चीजें आदि देखने के लिए यहां हर साल देश-विदेश से लोग आते हैं। भारत में वैसे तो ऐसी ही कई जगह हैं, जहां आप घूम सकते हैं। लेकिन अगर आप घर के लिए या फिर खुद के लिए कुछ खरीदारी करने का प्लान बना रहे हो, तो फिर आप भारत में स्थित कुछ प्राचीन और परंपरागत बाजारों का रुख कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं यहां के बाजारों के बारे में।
{"_id":"607425116ca3da3f34010563","slug":"these-five-markets-of-india-are-very-famous","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर के लिए करनी हो खरीदारी या फिर खुद के लिए, भारत के ये पांच बाजार हैं काफी मशहूर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
घर के लिए करनी हो खरीदारी या फिर खुद के लिए, भारत के ये पांच बाजार हैं काफी मशहूर
Mon, 12 Apr 2021 04:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 12 Apr 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
new market kolkata
- फोटो : istock
कोलकाता की न्यू मार्केट
- इस बाजार का इतिहास काफी पुराना है। सन् 1874 के आसपास इस न्यू मार्केट की शुरुआत हुई थी। इस बाजार में लगभग दो हजार से ज्यादा दुकानें हैं। इस बाजार में फूल, बर्तन, लेदर का सामान, घर की जरूरत का सामान, अच्छा खाना आदि सबकुछ मिल जाता है।
chandni chowk
- फोटो : istock
दिल्ली का चांदनी चौक
- देश की राजधानी दिल्ली में स्थित चांदनी चौक की मार्केट काफी ज्यादा मशहूर है। ये बाजार पुरानी दिल्ली में स्थित है। आपको शादी की खरीदारी करनी हो, घर का सामान लेना हो, लाइट का सामान लेना हो, त्योहारों पर खरीदानी करनी हो या फिर स्वादिष्ट खाने का स्वाद लेना हो आदि। यहां आपको सबकुछ आसानी से मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलों का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई का दादर फूल बाजार
- जब त्योहार आते हैं, घर में कोई खुशी का मौका हो समेत अन्य कामों में फूलों की जरूरत होती है। ऐसे में आप मुंबई के दादर बाजार का रुख कर सकते हैं। इसे फूल गली के नाम से भी लोग जानते हैं। ये मुंबई का सबसे पुराना और पारंपरिक फूल बाजार है। यहां आपको गुलाब, गेंदा, कमल आदि कई तरह के फूल आसानी से मिल जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
हैदराबाद का लाड बाजार
- आप अगर हैदराबाद गए हैं, तो यहां की चारमीनार तो जरूर गए होंगे। बस इसी के पास स्थित है हैदराबाद का लाड बाजार। ये बाजार मोतियों की ज्वेलरी और चूड़ियों के लिए काफी ज्यादा जाना जाता है। इसके अलावा यहां आपको हर तरह का सामान मिल जाएगा। यहां लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। इस बाजार को लेकर कहा जाता है कि ये निजाम युग का है।