फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बार बना सकते हैं प्रयागराज की इन जगहों पर घूमने का प्लान, मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप

Thu, 08 Apr 2021 01:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 08 Apr 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
these are best tourist places in prayagraj allahabad in Uttar Pradesh
prayagraj - फोटो : facebook/Sumit Kumar

कभी हिल स्टेशन, कभी किसी रोमांटिक जगह, तो कभी राजस्थान जैसी जगहों पर लोग घूमने जाते हैं। लेकिन कई लोग धार्मिक स्थलों पर भी घूमने का प्लान बनाते हैं और इन्हीं में से एक जगह है प्रयागराज। गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम की वजह से ये जगह काफी खूबसूरत नजर आती है। यही नहीं, यहां कई ऐसी जगह भी हैं जहां आप जा सकते हैं और यकीन मानिए आपको यहां जाकर अलग एहसास मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

these are best tourist places in prayagraj allahabad in Uttar Pradesh
sangam - फोटो : istock

त्रिवेणी संगम

  • प्रयागराज भारत की उन जगहों में शामिल है, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम होता है। मान्याताओं के अनुसार कहा जाता है कि जो व्यकित इस त्रिवेणी संगम में स्नाना करता है उसके सभी दुख दूर होते हैं और सभी पाप धुल जाते हैं। हर शाम को यहां आरती होती है, जिसमें आप शामिल हो सकते हैं। इस आरती में शामिल होने का अपना अलग मजा है। तमाम चिंताओं से दूर आप इस आरती में खो जाते हैं।
these are best tourist places in prayagraj allahabad in Uttar Pradesh
yamuna bridge - फोटो : facebook/ DrSandeep Singh

न्यू यमुना ब्रिज

  • ये न्यू यमुना ब्रिज काफी खूबसूरत है। ये पुल यमुना नदी के ऊपर बना हुआ है। केबल द्वारा इस पुल के डेक को सहारा दिया गया है, जो देखने में बेहद ही प्यारा नजर आता है। यहां लोग काफी फोटोग्राफी भी करते हैं। अगर आप भी अच्छी तस्वीरें क्लिक करवाना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए काफी सही है। इस पुल पर खड़े होकर आप यमुना नदीं के बहते प्रभाव को भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
these are best tourist places in prayagraj allahabad in Uttar Pradesh
ऑल सेंट्स कैथेड्रल - फोटो : facebook/Allahabad Ki Galiyan (तीर्थराज प्रयाग)Sangam Prayag, Allahabad

ऑल सेंट्स कैथेड्रल

  • लगभग 19वीं शताब्दी में ऑल सेंट्स कैथेड्रल चर्च का निर्माण किया गया था। कहा जाता है कि इस चर्च में गोथिक शैली की वास्तुकला देखने को मिलती है। इस चर्च में जाकर आप अलग एहसास फील कर सकते हैं। ईसाई धर्म के लोगों के लिए ये जगह तीर्थ स्थल है। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और यहां की कलाकारी देखकर हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन
these are best tourist places in prayagraj allahabad in Uttar Pradesh
प्रयागराज का किला - फोटो : facebook/I Live in Prayagraj

प्रयागराज का किला

  • भारत में कई किलों के दीदार आपने किए होंगे, लेकिन आप प्रयागराज के किले में भी जा सकते हैं। ये किला गंगा और यमुना नदीं के किनारे स्थित है। अकबर के शासनकाल के दौरान लगभग 1583 के आसपास इसे बनाया गया था। इस किले की वास्तुकला और अद्भुत संरचना हर किसी को अपनी और आकर्षित करती है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed