फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में पार्टनर संग जाना चाहते हैं रोमांटिक जगह, तो यहां का बना सकते हैं प्लान

Thu, 08 Apr 2021 10:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 08 Apr 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
In summer you can visit these romantic places with a partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गर्मियों में लोग ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जहां का मौसम अच्छा हो। खासकर कपल तो ऐसी जगह की तलाश में होते हैं, जहां वो रोमांटिक पल बिता सके। अगर आप भी ऐसी जगह की तलाश में हैं, तो आपको बता दें कि भारत में कई ऐसी जगह हैं जहां आप गर्मियों में अपने पार्टनर संग जा सकते हैं। यकीन मानिए आपके पार्टनर भी इन जगहों पर जाकर काफी खुश हो जाएंगे और आप यहां काफी समय एक-दूसरे के साथ बिता सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन रोमांटिक जगहों के बारे में, जहां आप गर्मियों में जा सकते हैं।

In summer you can visit these romantic places with a partner
sikkim - फोटो : istock

सिक्किम

  • पहाड़ों में बसा सिक्किम किसी जन्नत से कम नहीं है। नदियां झील-झरने, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। यहां का मौसम हर वक्त काफी सुहावना ही रहता है। अगर आप भी इस गर्मी में ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां पार्टनर संग रोमांटिक पल बिताना चाहते हैं तो फिर आप सिक्किम जा सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में कपल घूमने पहुंचते हैं।
In summer you can visit these romantic places with a partner
Christ Church, Shimla - फोटो : istock

शिमला

  • हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला घूमने के लिहाज से काफी सही जगह है। साथ ही ये जगह कपल के लिए भी बेहद रोमांटिक है। यहां आप नारकंडा, चैल, ग्रीन वैली, कुफरी, मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, जाखू मंदिर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज सेंटर आदि जगह जा सकते हैं। यहां का मौसम भी काफी अच्छा रहता है। इसलिए यहां आप गर्मियों में अपने पार्टनर संग जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
In summer you can visit these romantic places with a partner
कुर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/coorg

कुर्ग

  • आप अपने पार्टनर संग कुर्ग जा सकते हैं, क्योंकि समुद्र किनारे होने के कारण ये जगह काफी सुंदर और रोमांटिक है। यहां का वातावरण भी काफी प्यारा है और साथ ही यहां आप हरी-भरी जगहों को देख सकते हैं। यहां आपको ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, कॉफी और मसालों के बगान भी देखने को मिल जाएंगे। यही नहीं, यहां आप एबी फॉल्स, मदिकेरी किला और होननामना केर झील भी जा सकते है।
विज्ञापन
In summer you can visit these romantic places with a partner
pahalgam - फोटो : pexels

पहलगाम

  • जम्मू-कश्मीर को हम भारत के सिर के ताज के तौर पर जानते हैं। यहां की खूबसूरती के तो क्या ही कहने। गर्मियों में अगर आप पार्टनर संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए जम्मू-कश्मीर में स्थित पहलगाम से अच्छी कोई और जगह नहीं हो सकती है। इस हिल स्टेशन में, प्रकृति के कई अद्भुत नजारे, शांति, अच्छा वातावरण, खूबसूरत नजारे देखने को आपको आसानी से मिल जाएंगे। यहां आप पार्टनर संग बैसारन हिल्स, तुलियन झील और बीटा घाटी जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed