हर कपल चाहता है कि वो अपने पार्टनर संग कुछ पल बिताए, जो बेहद रोमांटिक हों। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में काम के बीच पार्टनर्स एक-दूसरे को समय ही नहीं दे पाते। वहीं, जब काम से कुछ समय निकालते हैं ताकि अपने पार्टनर संग ऐसी जगह पर समय बिता सकें जो रोमांटिक हो, तो कई बार ऐसी जगह ही नहीं मिल पाती। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर संग ऐसी जगह घूमना चाहते हैं, जो रोमांटिक हो जहां आप कुछ समय एक-दूसरे के साथ बिता पाएं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं।
{"_id":"605c80de8ebc3ee6517457c8","slug":"these-are-best-tourist-places-in-india-for-couples","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टनर संग बिताना चाहते हैं रोमांटिक पल, तो इन जगहों का बना सकते हैं प्लान, ताउम्र रहेंगी यादें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
पार्टनर संग बिताना चाहते हैं रोमांटिक पल, तो इन जगहों का बना सकते हैं प्लान, ताउम्र रहेंगी यादें
Thu, 25 Mar 2021 05:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Mar 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
taj mahal
- फोटो : istock
आगरा
- जब भी बात प्यार या प्रेमी जोड़े की होती है, तो आगरा का नाम जरूर आता है और वो इसलिए क्योंकि यहां प्यार के प्रतीक ताजमहल के दीदार करने देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं। अपने पार्टनर संग ताजमहल घूमने का अलग ही मजा है। जब आप चांदनी रात में अपने पार्टनर संग ताजमहल के दीदार करेंगे, तो यकीन मानिए वो आपकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल हो सकता है।
Dharmshala
- फोटो : istock
धर्मशाला
- हिमाचल प्रदेश में आप कई जगहों पर घूमें होंगे, लेकिन रोमांटिक कपल के लिए धर्मशाला काफी सही जगह मानी जाती है। यहां आप प्रकृति के अद्भुत नजारों के बीच अपने पार्टनर संग समय बिता सकते हैं। धर्मशाला से आगे आप मैक्लोडगंज भी जा सकते हैं। यहां आप कैम्पटी फॉल जा सकते हैं और अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकते हैं। यहां का मौसम भी बेहद प्यारा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lansdowne
- फोटो : istock
लैंसडाउन
- अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां आप अपने पार्टनर संग अच्छे से समय बिता सकें तो फिर आप लैंसडाउन जा सकते हैं। उत्तराखंड की गोद में बसी ये जगह काफी ऊंचाई पर स्थित है। यहां घूमने के लिए भी कई जगह हैं, जहां आप अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
विज्ञापन
मुन्नार, केरल
- फोटो : Pixabay
केरल
- आप अपने काम के बोझ से परेशान हो गए हैं और कुछ समय अपने पार्टनर संग बिताना चाहते हैं तो आपके लिए केरल काफी सही जगह हो सकती है। केरल में स्थित मुन्नार आप अपने पार्टनर संग जा सकते हैं और रोमांटिक पल यहां बिता सकते हैं। यहां ऊंची-ऊंची पहाड़ियों का दृश्य मन को मोह लेता है। ऐसे में पार्टनर संग समय बिताने के लिए मुन्नार काफी अच्छी जगह मानी जाती है। हर साल यहां काफी संख्या में कपल पहुंचते हैं।