भले ही हम घूमने के लिए विदेशों का रुख करते हैं, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि भारत बेहद खूबसूरत है। खुद हर साल यहां काफी संख्या में विदेशी नागरिक घूमने आते हैं और भारत से कई अच्छी यादें लेकर अपने देश लौटते हैं। भारत में प्रकृति की गोद में समाए कई खूबसूरत गांव भी हैं, जिनकी खूबसूरती के आगे बड़े-बड़े देशों की सुंदरता भी फीकी नजर आती है। यकीन मानिए इन गांवों का एक बार दीदार करने के बाद आपकी यहां आने की दोबारा इच्छा करेगी। तो चलिए आपको भारत के इन खूबसूरत गांवों के बारे में बताते हैं।
{"_id":"605c47118ebc3ed37a204d36","slug":"these-are-five-most-beautiful-village-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के ये पांच गांव हैं बेहद खूबसूरत, एक बार जरूर घूमने जा सकते हैं यहां","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
भारत के ये पांच गांव हैं बेहद खूबसूरत, एक बार जरूर घूमने जा सकते हैं यहां
Thu, 25 Mar 2021 01:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
भारत के सबसे खूबसूरत गांव
- फोटो : Facebook/Saurav Kumar Chanda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकदाह गांव, पश्चिम बंगाल
- फोटो : Facebook/KazirangaHolidays
तकदाह
- तकदाह बेहद ही प्यारा और खूबसूरत गांव है। दार्जिलिंग जिले में ये गांव है जो छोटा जरूर है, लेकिन यहां की खूबसूरती हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। यहां आप ट्रैकिंग के मजे ले सकते हैं और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों में घूमने का तो मजा ही अलग है। यहां चाय के बागान भी हैं। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और इस गांव में समय बिताते हैं।
malana
- फोटो : istock
मलाना
- अगर आप भारत के खूबसूरत गांव देखना चाहते हैं, वहां समय बितना चाहते हैं तो आप हिमाचल प्रदेश में स्थित मलाना जा सकते हैं। यहां आप शांति के पल बिता सकते हैं। प्रकृति के सुंदर और अनोखे नजारे यहां आपको देखने को मिल सकते हैं। शहरों के शोर-शराबे से दूर एकांत में समय बिताने के लिए, अपने साथ कई अच्छी यादें जोड़ने के लिए और कई दिलचस्प किस्से जानने के लिए ये गांव बेहद सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाचुंग
- फोटो : PTI
लाचुंग
- सिक्किम अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है और यहां काफी संख्या में हर साल सैलानी पहुंचते हैं। यहीं तिब्बत बॉर्डर के साथ लगा हुआ लाचुंग गांव भी बेहद प्यारा है और प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। ये गांव लगभग 8858 फीट की ऊंचाई पर है। यहां चारों और बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं, जिन्हें देखकर मन खुश हो जाता है। यहां आपको आडू, सेब और खूबानी के बाग भी देखने को मिल जाएंगे।
विज्ञापन
खिमसर गांव, राजस्थान
- फोटो : Facebook/Beautiful Jaipur
खिमसर
- राजस्थान में स्थित खिमसर गांव यहां की खूबसूरती का अद्भुत नजारा पेश करता है। ये गांव मरुस्थल से घिरा हुआ है और यहां आप जीप या फिर ऊंट द्वारा डोजर्ट सफारी का भी आनंद ले सकते हैं। खिमसर गांव काफी ज्यादा प्रसिद्ध है और यहां जाकर यहां की संस्कृति को जानना अपने में अलग बात है। आप अगर कैपिंग के शौकीन है, और आपने हिल स्टेशन पर कैपिंग की है, तो इस बार आप खिमसर में इसका आनंद ले सकते हैं।