टेक्नोलॉजी ने चीजों का आसान बना दिया है। पूरी दुनिया हमारे मोबाइल में समाहित हो गई है। चंद सेकेंड भी नहीं लगता और हमें दुनियाभर की जगहों के बारे में जानकारी मिल जाती है। बात अगर ट्रैवल की करें तो टेक्नोलॉजी ने इसे पहले से और ज्यादा आसान बना दिया है। एक एप के जरिए आपको यह पता चल जाता है कि कहां कैसे जाएं? इतना ही नहीं उस जगह जाने के रास्ते से लेकर वहां मौजूद सुविधाओं की जानकारी भी एप्स के जरिए ही हमें मिल जाती है। अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको पांच ऐसे एप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको आपके जरूरत की सारी चीजें बताएंगी।
घूमने के हैं शौकीन तो अपने फोन में जरूर रखें ये पांच ट्रैवल एप, मुसीबत के वक्त आएंगे काम
वेबट्रैवलसोलो
यह ट्रैवलिंग के लिए बेस्ट भारतीय एप है। अगर आप सोलो ट्रैवलिंग कर रहे हैं तो इस एप को अपने मोबाइल में जरूर रखें। इसकी वजह से आपकी आधी परेशानियां तो ऐसे ही दूर हो जाएंगी। यह एक एंड्रॉइड एप जहां आपको मल्टीपल ऑप्शन मिलेंगे। यहां आपको यूनिक ट्रिप आइडिया से लेकर ट्रैवल की सही जगहों के बारे में जानकारी मिलेगी।
ट्रिपसो
यह ट्रैवल गाइड एप है। ट्रिपसो (Triposo) एप के जरिए आपको यह पता चलेगा कि आपको भारत के किन शहरों में घूमना चाहिए और किन शहरों में क्या देखना चाहिए। इसके जरिए आपको यह भी जानकारी मिलेगी की अगर आप किसी शहर में ट्रैवल कर रहे हैं तो वहां कहां विश्राम करें। इसके अलावा ट्रैवलिंग के दौरान कहां खाना खाए और किन शहरों में कहां से शॉपिंग करें, ये सारी चीजें आपको इस एप पर मिल जाएंगी।
ट्रिप प्लानर
इस एप के जरिए भारत में जिन जगहों पर आप घूमना चाहते हैं उनके बारे में आपको जानकारी मिलेगी। इस एप की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके जरिए आपको यह पता चल जाएगा कि आपको किन शहरों में प्रायोरिटी से घूमना चाहिए। इस एप के जरिए आपको बेस्ट होटल्स की भी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यह एप आपको रेस्टोरेंट की जानकारी भी देता है।
मेक माई ट्रिप
इस एप को आप हर मोबाइल प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के जरिए आप भारत में बेस्ट फ्लाइट्स और होटल्स के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन टिकट बुकिंग और फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में भी इस एप के जरिए आपको जानकारी मिलेगी।