फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Vacation Trip: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को ले जाना है घुमाने, तो इस बार चुनें ये ऑफबीट जगह

Wed, 24 May 2023 04:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 24 May 2023 04:02 PM IST
विज्ञापन
Summer Travel Tips Travel These Offbeat Places With Children in This Summer Vacation
गर्मियों की ऑफबीट जगहें - फोटो : istock

Summer Travel Tips: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। गर्मियां आते ही स्कूल-कॉलेज बंद हो जाते हैं और बच्चों की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे पूरा दिन घर पर रहकर बोरियत महसूस करने लगते हैं। साल भर इन छुट्टियों का इंतजार करने वाले बच्चे मई जून में घूमने की योजना बनाने लगते हैं। बच्चे अपने माता पिता से उम्मीद करते हैं कि वह उन्हें कहीं सफर पर ले जाएं। माता पिता छुट्टियों में बच्चों को किसी पार्क, वाटर पार्क, फिल्म देखने या जू ले जाते हैं। कई बार अपने किसी रिश्तेदार के घर पर भी छुट्टी मना लेते हैं। हालांकि आजकल बच्चे सफर पर जाना चाहते हैं। वह किसी पर्यटन स्थल, हिल स्टेशन व किसी दूसरे शहर के मशहूर दार्शनिक स्थलों को घूमना चाहते हैं। बच्चों को ट्रिप पर ले जाने के लिए आप इस बार गर्मियों में ऑफ बीट जगह का चयन कर सकते हैं।



यहां आपको गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए ऑफबीट जगहों के बारे में बताया जा रहा है। इन जगहों पर आप कम पैसों में घूम सकते हैं और खुलकर मस्ती कर सकते हैं।
 

Summer Travel Tips Travel These Offbeat Places With Children in This Summer Vacation
चोपता - फोटो : istock

चोपता, उत्तराखंड

उत्तराखंड में चोपता नाम की छोटी सी खूबसूरत जगह है। इस पहाड़ पर धाराएं और जंगलों के बीच खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाते हैं। गर्मियों में कई एडवेंचर का लुत्फ भी यहां उठा सकते हैं। बच्चो के साथ चोपता में सुकून से छुट्टी बिता सकते हैं।

Summer Travel Tips Travel These Offbeat Places With Children in This Summer Vacation
तवांग

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश का तवांग हिल स्टेशन काफी खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट है। यहां आने के लिए एक विशेष इनर लाइन परमिट की आवश्यकता होती है। यहां के खूबसूरत नजारे और लोकप्रिय पर्यटन स्थल देखकर बच्चे से लेकर बड़े तक खुश हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Travel Tips Travel These Offbeat Places With Children in This Summer Vacation
Hill Station - फोटो : pixabay

शोजा, हिमाचल प्रदेश

शिमला-मनाली तो हर कोई जाता है, गर्मी के मौसम में आप हिमाचल प्रदेश के ऑफबीट हिल स्टेशन शोजा को घूमने जा सकते हैं। सिराज घाटी पर स्थित शोजा हिल स्टेशन पर हरी-भरी घाटियां और खूबसूरत झरने का लुत्फ उठा सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed