Summer Travel Destinations : गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो रही हैं। जुलाई से बच्चों के स्कूल खुल रहे हैं। मौसम में भी बदलाव आ रहा है। मानसून आने से देश में जगह जगह पर तेज बारिश होना शुरू हो गई है। अगर ऐसे मौसम में आप घूमने का सोच रहे हैं तो आपको जगह का चयन सोच समझकर करना होगा। जुलाई में कोई छुट्टी नहीं है, इसलिए आप वीकेंड पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। दो से तीन दिन की ट्रिप में ऐसी जगह जाएं, जहां मानसून में घूमने का मजा दोगुना हो जाए। अक्सर लोग अपनी पसंदीदा किसी जगह पर घूमने के लिए चले जाते हैं लेकिन बारिश के कारण इन जगहों पर भूस्खलन या फिसलन हो जाती है और घूमने का मजा किरकिरा हो जाता है। इसलिए जुलाई में वीकेंड ट्रिप पर ऐसी जगह का चयन करें, जो मौसम के लिहाज से बेहतरीन जगह हों और यहां कम पैसों में घूमने का मजा दोगुना हो जाए।
July Travel Destinations: जुलाई में घूमने का बना रहे प्लान तो बेस्ट हैं ये जगहें, मानसून में मजा हो जाएगा दोगुना
जुलाई में घूमने के लिए बेस्ट जगहें
राजस्थान का जैसलमेर
जुलाई में मानसून के दौरान राजस्थान के सफर पर जा सकते हैं। बारिश के बीच रेतीले रेगिस्तान का मजा दोगुना हो जाएगा। जैसलमेर में कई सारे ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं, जहां आप इस मौसम में घूमने जा सकते हैं। जैसलमेर में सोनार किला, पटवा की हवेली, गड़ीसर लेक, बड़ा बाग, तनोट माता मंदिर और लोद्रवा जैन मंदिर को आप घूम सकते हैं।
महाराष्ट्र का महाबलेश्वर
महाराष्ट्र के खूबसूरत हिल स्टेशन महाबलेश्वर में आप जुलाई के महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं। बारिश के कारण यहां का नजारा बादलों से घिरा, सोंधी खुशबू और हल्की बौछारों से अधिक हरा भरा और रोमांटिक लगता है। कुछ एडवेंचर एक्टिविटी जैसे ट्रैकिंग आदि करके आप छुट्टियों को मजा दोगुना कर सकते हैं। महाबलेश्वर में घूमने के लिए वेन्ना लेक, कई सारे वाॅटर फाॅल, विल्सन पाॅइंट और प्रतापगढ़ फोर्ट आदि घूम सकते हैं। यहां जाने के लिए पुणे जंक्शन सबसे करीब रेलवे स्टेशन और पुणे एयरपोर्ट पास में है।
केरल का मुन्नार
बारिश के मौसम में केरल में स्थित मुन्नार की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। मानसून में मुन्नार घूमना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। यह केरल का सुंदर हिल स्टेशन है, जहां मानसून में कई पर्यटक आते हैं। मुन्नार में आप ट्रैकिंग ट्रेल्स, चाय के बागानों का लुत्फ ले सकते हैं। मुन्नार जाने के लिए अलुना और एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन सबसे पास है।
कर्नाटक का कुर्ग
जुलाई में आप कर्नाटक के कुर्ग को घूमने भी जा सकते हैं। यह अधिकतर कपल्स का भारत में पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन है। बारिश के बीच यहां के झरने अधिक मनमोहक हो जाते हैं। इसके अलावा झीलों में पानी उफान पर होता है। कॉफी के बागान को देखने के साथ ही आप ट्रेकिंग, घुड़सवारी का मजा भी ले सकते हैं। बैंगलोर से कुर्ग पहुंचने में पांच घंटे लगते हैं। वहीं मैसूर एयरपोर्ट से कुर्ग के करीब है।