Summer Camp Places in India: बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है। गर्मियों में बच्चों के स्कूल बंद हो जाते हैं। ऐसे में वह घूमने का प्लान बनाते हैं। छुट्टियों में अभिभावकों के साथ किसी ट्रिप पर जाने के लिए उत्साहित होते हैं। बच्चे ही नहीं घूमने का शौक रखने वाला हर शख्स गर्मी में किसी ट्रिप पर जाने के लिए बेताब रहता है। गर्मियों में लोग ठंडी जगहों पर जाना चाहते हैं, जहां वह एडवेंचर कर सकते हैं। रोज की भागदौड़ भरी लाइफ से अलग कुछ दिन सुकून से बिता सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस गर्मियों की छुट्टी पर किसी ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो ऐसी जगह का चयन करें जो शांत भी हो और ऐडवेंचर के लिहाज से परफेक्ट भी हो। साथ ही वहां का तापमान कम हो, ताकि गर्मियों में आपको ठंडा महसूस हो सके। लोग गर्मियों में समर कैंप पर जाते हैं। इस बार गर्मियों के मौसम में अगर आप परिवार, बच्चों या दोस्तों संग समर कैंप पर जाने का सोच रहे हैं तो कम पैसों में कुछ जगहों पर जा सकते हैं। ये रहीं समर कैंप के लिए सस्ती और बेस्ट जगहें।
Summer Camp Places: गर्मी की छुट्टियों में कैंपिंग के लिए ये जगहें हैं बेस्ट, कम पैसों में मिलेगा समर कैंप का पूरा मजा
सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीर
गर्मियों में घूमने के लिए जम्मू कश्मीर बेस्ट जगह है। लेकिन अगर आप समर कैंप का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो सोनमर्ग जा सकते हैं। कश्मीर में स्थित सोनमर्ग एक खूबसूरत शहर है, जहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। हिमालय पर्वतमाला और सिंध सागर दोआब के शानदार नजारों के बीच गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए बेहतरीन जगह है।
चंद्रताल झील, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के शिमला मनाली में पर्यटकों का जमावड़ा लगता है लेकिन इस बार छुट्टियां मनाने के लिए आप हिमाचल प्रदेश में स्थित चंद्रताल झील जा सकते हैं। यह लाहौल और स्पीति वैली में स्थित है, जो समुद्र तल से 4300 मीटर की ऊंचाई पर बसी है। कैम्पिंग के लिए यहां काफी पर्यटक आते हैं। गर्मियों में आप यहां बजट में कैंपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
सोलंग वैली, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में मनाली के रास्ते होते हुए सोलंग वैली जा सकते हैं, जहां आपकी गर्मियों की छुट्टियां बहुत शानदार गुजरेंगी। सोलंग वैली में कई सारी एडवेंचर एक्टिविटी के लिए प्रसिद्ध है, जहां दूर दूर से पर्यटक कैंपिंग के लिए आते हैं।
स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश
पर्यटकों के बीच हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति वैली भी प्रसिद्ध है। केलांग जिले में बसी स्पीति वैली एडवेंचर लवर्स के लिए लोकप्रिय जगह है। यहां जाने के लिए सबसे अच्छा समय गर्मियों में होता है। प्रकृति के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए साथ ही आप स्पीति घाटी में कैम्पिंग और एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं।