फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मई के महीने में है घूमने का प्लान तो ये हैं बेस्ट डेस्टिनेशन, एक तो दिल्ली से है बहुत करीब

Mon, 13 May 2019 09:27 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 13 May 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
summer best destination gulmarg tawang mount abu ooty

गर्मी के दिनों में तपती गर्मी से बचने के लिए हिल स्टेशन पर घूमना सबसे बेहतरीन विकल्प है। गर्मी के मौसम में हिल स्टेशन का अनुभव शानदार होता है। अगर आप खुद को बिजी शेड्यूल से दूर रखकर रिफ्रेश करना चाहते हैं या कोई नई जगह घूमना चाहते हैं तो ये 4 डेस्टिनेशन इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है।

summer best destination gulmarg tawang mount abu ooty

तवांग, अरुणाचल प्रदेश
इस प्रदेश के सबसे खूबसूरत शहरों में एक है तवांग। तवांग जाने का बिल्कुल सही समय गर्मी का है। सर्दियों में यहां का तापमान दो से दस डिग्री तक रहता है। जबकि गर्मी के मौसम में यहां का तापमान दस से बीस डिग्री तक रहता है। यहां गर्मियों में दिन का मौसम सुहावना रहता है जबकि रातें सर्द होती हैं। अगर आप तवांग जाने का प्लान बनाएं तो मॉनेस्ट्री, सेला पास, तक्तसांग गोम्पा जैसी जगह जरुर घूमने जाएं। 

summer best destination gulmarg tawang mount abu ooty

ऊटी
तमिलनाडू में स्थित ऊटी एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस हिल स्टेशन में दूर-दूर तक फैली हसीन वादियां, हरे-भरे पेड़ों की हरियाली यहां आने वाले पर्यटकों को सुकून पहुंचाती है। ऊटी ज्यादातर कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। कपल्स यहां से खूबसूरत यादें अपने साथ लेकर जाते हैं। पहाड़ों की रानी ऊटी की खबूसूरती और वहां की खासियतों को जानने के बाद आप भी इस हिल स्टेशन पर कुछ सुकून के पल जरुर बिताना चाहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
summer best destination gulmarg tawang mount abu ooty

स्विट्जरलैंड नहीं गुलमर्ग में करिए पार्टनर के साथ रोमांस
अगर आप स्विटजरलैंड में पार्टनर के साथ रोमांस करना चाहते हैं तो रुक जाइए क्योंकि आपको कश्मीर में ही देवदार के हरे व ऊंचे पेड़, बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़ मिल जाएंगे। श्रीनगर से तीन घंटे की दूरी पर बसा गुलमर्ग रोमांटिक और रोमांचक यात्रा के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। तरह-तरह के जीवों, शानदार झीलों और दुनिया के दूसरे सबसे ऊँचे गोल्फ कोर्स के साथ गुलमर्ग में कई चुनौतिपूर्ण और शानदार ट्रेकिंग के ऑप्शंस भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
summer best destination gulmarg tawang mount abu ooty
- फोटो : twitter

माउंट आबू
राजस्थान में माउंट आबू स्थित है। माउंट आबू ग्रेनाइट से बनी एक चोटी है जो चारों तरफ माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी के हरे-भरे जंगलों से लिपटा हुआ है। भारत के नॉर्थ वेस्ट के राज्यों में पड़ने वाली गर्मी और चिलचिलाती धूप से बचने के लिए माउंट आबू परफेक्ट जगह है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed