फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solo Travel Tips: भारत की ये जगह सोलो ट्रिप के लिए हैं बेस्ट, अकेले घूमने जा सकती हैं महिलाएं

Tue, 14 Mar 2023 02:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Mar 2023 02:01 PM IST
विज्ञापन
Solo Travel Tips: Best Solo Travel Destinations in India for Women
महिलाओं के सोलो ट्रेवलिंग के लिए बेस्ट जगहें - फोटो : pixa

Solo Travel Tips: घूमने का शौक रखने वाले अक्सर ही किसी न किसी सफर की योजना बनाते रहते हैं। परिवार, दोस्तों या अपने करीबियों के साथ किसी ट्रिप पर जाने के इंतजार में रहते हैं और जैसे ही मौका मिलता है, सफर पर निकल पड़ते हैं। हालांकि भागदौड़ भरे जीवन में लोगों के पास वक्त की कमी है। परिवार के सदस्यों या दोस्तो के पास आपकी छुट्टी के मुताबिक ही समय मिल पाना मुश्किल होता है। किसी यात्रा पर जाने के लिए सभी के पास एक समान दिन छुट्टी न होने के कारण सफर का प्लान बन नहीं पाता। ऐसे में घूमने का बहुत अधिक मन होने पर पुरुष अकेले ही ट्रिप पर निकल जाते हैं। सामान पैक करते हैं और बाइक से या किसी अन्य परिवहन से वीकेंड ट्रिप पर जाने के लिए तैयार रहते हैं। हालांकि लड़कियां सोलो ट्रिप पर जाने को लेकर असमंजस में रहती हैं। सोलो ट्रिप पर जाना तो लड़कियां भी चाहती हैं लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वह अकेले नहीं निकल पातीं। अगर आप भी लड़कों की तरह की सोलो ट्रिप को एन्जॉय करना चाहती हैं और अकेले ही सफर पर जाना चाहती हैं तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो महिलाओं के घूमने के लिए सुरक्षित है। यहां महिलाओं को सोलो ट्रिप पर जाने के लिए कुछ आइडियाज दिए जा रहे हैं।


 

Solo Travel Tips: Best Solo Travel Destinations in India for Women
जैसलमेर - फोटो : pixa

जैसलमेर, राजस्थान

घूमने के लिए राजस्थान के लगभग सभी शहर पर्यटन की दृष्टि से शानदार हैं। जैसलमेर की खास बात यह है कि यहां महिलाएं मजे से घूम सकती हैं। यह शहर महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। जैसलमेर को द गोल्डन सिटी कहा जाता है। महिलाओं के लिए यहां घूमने के लिए कई जगहें, एक्टिविटी और खरीदारी के लिए शानदार स्थानीय बाजार हैं

Solo Travel Tips: Best Solo Travel Destinations in India for Women
मसूरी - फोटो : Istock

मसूरी, उत्तराखंड

उत्तराखंड के मसूरी में भी महिला अकेले घूमने निकल सकती हैं। यहां देहरादून से मसूरी के लिए बस या टैक्सी से पहुंचकर बजट में होटल या होम स्टे बुक कर लें। महिलाओं के लिए यहां काफी सुरक्षा और घूमने के लिए अच्छा माहौल रहता है। मसूरी में सोलो ट्रिप पर जा रही हैं, तो कैंपटी फॉल, दलाई हिल्स, माल रोड, धनौल्टी आदि को कम पैसों में दो दिन के ट्रिप पर घूमकर वापसी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Solo Travel Tips: Best Solo Travel Destinations in India for Women
काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन - फोटो : istock

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के सबसे प्राचीन शहर वाराणसी को घूमने के लिए अकेले जा सकते हैं। यहां गंगा नदी के घाट पर शांति का अनुभव मिलेगा। गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं। वहीं नौका विहार का आनंद लेने के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यहां महिला अकेले यात्रा कर सकती हैं।

विज्ञापन
Solo Travel Tips: Best Solo Travel Destinations in India for Women
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल, उत्तराखंड

देश के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में नैनीताल का नाम शामिल है, जहां साल भर पर्यटकों को देखा जा सकता है। सर्दी और गर्मी हर मौसम में नैनीताल घूमने के लिए लोग आते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ तो आप नैनीताल जा सकते हैं, साथ ही अगर महिला अकेले कहीं घूमने की योजना बना रही हैं तो ट्रेन या बस से यहां पहुंच सकती हैं। अकेले ही इस शहर को महिला घूम सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed