फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Of Punjab: पंजाब में है पेरिस जैसी जगह, एक दिन में घूमकर आ सकते हैं आप

Fri, 13 Sep 2024 05:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 13 Sep 2024 05:54 PM IST
सार

पंजाब में पेरिस जैसा शहर है जो कि भारत का सबसे छोटा शहर भी माना जाता है। पंजाब के पेरिस नाम के इस शहर में भले ही एफिल टावर न हो लेकिन दृश्य शहर जैसे ही हैं। आइए जानते हैं पंजाब के पेरिस की सुंदरता के बारे  में।

विज्ञापन
Smallest City Of India Kapurthala Known As Paris Of Punjab Interesting Facts
पेरिस - फोटो : Instagram

Paris Of Punjab: बाहरी देशों के सुंदर शहरों को देखने के लिए अगर जेब अनुमति नहीं दे पा रही है तो देश में छुपी विदेशी जगहों जैसे शहरों की यात्रा करना बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर स्विट्जरलैंड जैसी जगह घूमना है तो उत्तराखंड के औली की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। पहाड़ों के अलग अगर समुद्री नजारों का आनंद लेने के लिए मालदीव जाना चाहते हैं तो भारत के मिनी मालदीव यानी अंडमान निकोबार द्वीप समूह की सैर पर जा सकते हैं।



वहीं अगर रोमांटिक फिल्मों में नजर आने वाले पेरिस शहर की खूबसूरती को पास से निहारना चाहते हैं तो भारत में भी एक ऐसी जगह है जो पेरिस दर्शन का आनंद दिला सकती है। पेरिस की सुंदर इमारतें, साफ सुथरी सड़के आपको आकर्षित करती हैं तो पंजाब की यात्रा करें। दरअसल पंजाब में पेरिस जैसा शहर है जो कि भारत का सबसे छोटा शहर भी माना जाता है। पंजाब के पेरिस नाम के इस शहर में भले ही एफिल टावर न हो लेकिन दृश्य शहर जैसे ही हैं। आइए जानते हैं पंजाब के पेरिस की सुंदरता के बारे  में।

Smallest City Of India Kapurthala Known As Paris Of Punjab Interesting Facts
कपूरथला , पंजाब - फोटो : Instagram

देश का सबसे छोटा शहर

भारत के सबसे छोटे शहर का नाम कपूरथला है। आखिरी जनगणना के अनुसार, यहां की आबादी लगभग एक लाख से भी कम है।  कपूरथला पंजाब का एक शहर है,  जहां दशकों पहले शाही महल और राजघरानों का राज हुआ करता था। अब इन्हीं इमारतों के शाही अंदाज को देखने के लिए दूर  दराज से लोग आते हैं।

Smallest City Of India Kapurthala Known As Paris Of Punjab Interesting Facts
कपूरथला , पंजाब - फोटो : Instagram

कपूरथला को क्यों कहते हैं पंजाब का पेरिस

इस शहर को पंजाब का पेरिस कहने का एक मुख्य कारण है, यहां की स्वच्छता। कपूरथला की साफ सफाई देखकर इसे पंजाब का पेरिस नाम  दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smallest City Of India Kapurthala Known As Paris Of Punjab Interesting Facts
कपूरथला , पंजाब - फोटो : Instagram

कपूरथला शहर का इतिहास और पर्यटन स्थल

इस शहर को नवाब कपूर के नाम से जाना जाता है, उन्हीं के नाम पर शहर को कपूरथला नाम दिया गया।

इस शहर में रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री मौजूद है, जहां ट्रेन के डिब्बे तैयार किए जाते हैं। इसके अलावा शहर का जगतजीत पैलेस आकर्षण का केंद्र है। जगतजीत पैलेस में कभी महाराजा जगतजीत रहा करते थे। इस पैलेस को अब सैनिक स्कूल में परिवर्तित कर दिया गया है। वहीं कपूरथला शहर में एलिसी पैलेस, कांजली वेटलैंड्स और शालीमार गार्डन भी प्रमुख आकर्षण के केंद्र हैं। 

विज्ञापन
Smallest City Of India Kapurthala Known As Paris Of Punjab Interesting Facts
कपूरथला , पंजाब - फोटो : Instagram

कैसे पहुंचे पंजाब के कपूरथला 

हवाई मार्ग के जरिए कपूरथला जाने के लिए अमृतसर में स्थित राजा सांसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना होगा। यहां से कपूरथला लगभग 66 किमी दूर है। आगे का रास्ता बस या टैक्सी से तय कर सकते हैं। रेल मार्ग के जरिए जाना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी कपूरथला रेलवे स्टेशन है, जो देश के विभिन्न रेल मार्गों से जुड़ा है। दिल्ली से कपूरथला की दूरी लगभग 387 किमी है, तो 6 से 7 घंटे में आसानी से सड़क मार्ग के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed