फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Durga Puja 2024: ये हैं देश के सबसे मशहूर और भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि करें दर्शन

Mon, 23 Sep 2024 12:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 23 Sep 2024 12:43 PM IST
सार

डांडिया और गरबा नाइट्स का आयोजन भी होता है, जिसके लिए युवा वर्ग काफी उत्साहित रहता है। अगर आप इस नवरात्रि देश के सबसे मशहूर और भव्य दुर्गा पूजा पंडालों के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो ये जान लें कि देश में सबसे सुंदर दुर्गा पंडाल कहां सजते हैं। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Best Durga Puja Pandals in India Visit During Navratri
भारत के मशहूर दुर्गा पूजा पंडाल - फोटो : Amar Ujala

Shardiya Navratri 2024 Best Durga Puja Pandals : आमतौर पर शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि से दुर्गा पूजा की शुरुआत होती है। नौ दिवसीय नवरात्रि के पावन पर्व के छठे दिन से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सज जाते हैं, जिसमें मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा होती है। दुर्गा पूजा विजयादशमी तक मनाई जाती है, जिसके बाद देवी दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन होता है। दुर्गा पूजा का सबसे महत्वपूर्ण समय महाअष्टमी और महानवमी के दिन मनाया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 3 अक्तूबर 2024 से शुरू हो रही है जिसका समापन 11 अक्तूबर नवमी तिथि को होगा। इस दौरान 9 अक्तूबर से दुर्गा पूजा पंडाल सज जाएंगे।



वैसे तो देश भर में नवरात्रि और दुर्गा पूजा मनाई जाती है, लेकिन पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, ओडिशा में बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा की धूम होती है। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरों में भी भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं जहां बंगाली समुदाय के लोग दुर्गा पूजा मनाते हैं। इस दौरान देवी दुर्गा की सुंदर प्रतिमाओं को स्थापित किया जाता है। पूजा में अंजलि, संधि पूजा, और सिंदूर खेला जैसे धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत, और **धुनुची नृत्य** का आयोजन किया जाता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हैं, और पंडालों में दर्शन के लिए जाते हैं।

डांडिया और गरबा नाइट्स का आयोजन भी होता है, जिसके लिए युवा वर्ग काफी उत्साहित रहता है। अगर आप इस नवरात्रि देश के सबसे मशहूर और भव्य दुर्गा पूजा पंडालों के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो ये जान लें कि देश में सबसे सुंदर दुर्गा पंडाल कहां सजते हैं। 

Shardiya Navratri 2024 Best Durga Puja Pandals in India Visit During Navratri
देश के भव्य दुर्गा पंडाल - फोटो : instagram

कोलकाता

दुर्गा पूजा बंगाली समुदाय का सबसे प्रमुख पर्व होता है। ऐसे में कोलकाता में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होता है। यहां जगह जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजते हैं। सबसे मशहूर दुर्गा पूजा पंडाल कोलकाता के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब, 66 पल्ली, बागबाजार, बागुईआटी, बन्दुमहल में सजते हैं। बागबाजार कोलकाता की सबसे पुरानी जगह में से एक है। मान्यता है कि यहां मां दुर्गा नौ दिनों तक वास करती हैं।

Shardiya Navratri 2024 Best Durga Puja Pandals in India Visit During Navratri
देश के भव्य दुर्गा पंडाल - फोटो : instagram

मुंबई

मुंबई के बंगाली क्लब का दुर्गा पूजा उत्सव पूरे देश में मशहूर है। यहां कई सेलिब्रिटी भी मां दुर्गा की पूजा करने के लिए आते हैं। इसके अलावा दादर पश्चिम में शिवाजी पार्क के पास पर्यावरण अनुकूल दुर्गा पूजा पंडाल सजता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Best Durga Puja Pandals in India Visit During Navratri
देश के भव्य दुर्गा पंडाल - फोटो : instagram

दिल्ली

राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट पर, मयूर विहार काली बाड़ी, चितरंजन पार्क, कनॉट प्लेस के नजदीक स्थित मिंटो रोड पर और मेला ग्राउंड में कई मशहूर और आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल सजते हैं। जिसमें से कुछ की थी हर साल काफी प्रभावी होती है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Best Durga Puja Pandals in India Visit During Navratri
देश के भव्य दुर्गा पंडाल - फोटो : instagram

अहमदाबाद

अहमदाबाद में दुर्गा पूजा के दौरान पूरी रात आतिशबाजी देख सकते हैं। अहमदाबाद में बंगाली सांस्कृतिक संघ द्वारा पूरे राज्य का सबसे पुराना पंडाल सजता है। यहां एयरपोर्ट कम्यूनिटी हाॅल, साबरमती रेलवे कालोनी, चांदखेड़ा ओएनजीसी अवनी भवन और आंबली में दुर्गा पूजा के सबसे भव्य पंडाल सजते हैं। बंगाली दुर्गा पूजा की झलक गुजराती दुर्गा पूजा के मिश्रण के साथ नजर आती है। कई पंडालों में डांडिया और गरबा नाइट्स का आयोजन होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed