फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Flight Tickets: दिवाली से महीनों पहले बढ़ गईं फ्लाइट टिकट की कीमतें, जानिए अपने शहर का किराया

Sat, 21 Sep 2024 09:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 21 Sep 2024 09:51 AM IST
सार

दिवाली के मौके पर देश के प्रमुख रूट्स का किराया पिछले साल की तुलना में 25% बढ़ चुका है। कुछ फ्लाइट टिकट तो 20 से 30 हजार रुपये के बीच पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Diwali 2024 Flight Ticket Booking in Advance From Delhi Mumbai Flight Ticket Price Rise Before Festival
दिवाली के लिए फ्लाइट का किराया - फोटो : iStock

त्योहारों का मौसम आ गया है। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के बाद दशहरा, दिवाली और छठ का पर्व मनाया जाना है। ऐसे में त्योहारों को लेकर लोगों ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। घर से दूर पढ़ाई या नौकरी के लिए रहने वाले पहले से ही घर वापसी के लिए टिकट करा रहे हैं। हालांकि इस साल पिछले साल की तुलना में हवाई किराया 25 फीसदी तक बढ़ गया है।



दिवाली और छठ आने में अभी लगभग ढाई महीने का वक्त है लेकिन हवाई टिकट की बुकिंग पहले से शुरू हो गई है। तेजी से हो रही बुकिंग के कारण हवाई टिकट के दाम काफी बढ़ गए हैं। टिकट महंगी होने का कारण है हवाई यात्रा की मांग, उड़ानों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में किराया तय करने का नया तरीका अपनाए जाने से हवाई टिकट की कीमतें बढ़ गई हैं

अगर आप भी दिवाली यी छठ पूजा के लिए घर जाना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि हवाई टिकट का किराया कितना है। इस साल दीपावली का पांच दिवसीय पर्व 30 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच मनाया जा रहा है। दिवाली के मौके पर देश के प्रमुख रूट्स का किराया पिछले साल की तुलना में 25% बढ़ चुका है। कुछ फ्लाइट टिकट तो 20 से 30 हजार रुपये के बीच पहुंच गए हैं।

Diwali 2024 Flight Ticket Booking in Advance From Delhi Mumbai Flight Ticket Price Rise Before Festival
मुंबई से प्रमुख शहरों का किराया - फोटो : Freepik

मुंबई से प्रमुख शहरों का किराया
 

  • मुंबई से चेन्नई का फ्लाइट टिकट लगभग 5 हजार रुपये से अधिक का है, जबकि पिछले साल का किराया लगभग 4,400 रुपये था।
  • मुंबई से गोवा जाने वालों को इस बार टिकट बुकिंग के लिए 3812 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 2023 में दिवाली का फ्लाइट टिकट 3294 रुपये था। इस बार 15.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
  • मुंबई से जयपुर का किराया पिछले साल की तुलना में 16.1 % बढ़ गया है। जहां 2023 में मुंबई से जयपुर जाने के लिए 5562 रुपये का टिकट मिल गया था, वहीं इस साल टिकट का किराया 6458 रुपये हो गया है। मुंबई-जयपुर मार्ग पर नवंबर के लिए निर्धारित साप्ताहिक उड़ान की संख्या 154 है जो कि पिछले साल से 6.7 % कम है। 
  • दिवाली पर इस साल मुंबई से हैदराबाद जाने के लिए आपको 5081 रुपये खर्च करने होंगे जो कि पिछले साल 4268 रुपये था। मुंबई से हैदराबाद का फ्लाइट टिकट इस वर्ष 20.9 % तक बढ़ गया है। मुंबई से हैदराबाद मार्ग पर उड़ाने कम होने के कारण भी परेशानी बढ़ी है। 2023 में दीपावली वाले हफ्ते में इस रूट्स पर 266 उड़ाने थीं। इस वर्ष उड़ान 3 फीसदी कम हैं यानी किराए में अभी आगे और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Diwali 2024 Flight Ticket Booking in Advance From Delhi Mumbai Flight Ticket Price Rise Before Festival
एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान - फोटो : ANI

दिल्ली से प्रमुख शहरों का हवाई टिकट 
 

  • दिल्ली से कोच्चि का टिकट करा रहे हैं तो आपको 8,666 रुपये देने होंगे। हालांकि पिछले साल दिल्ली से कोच्चि की यात्रा 7488 रुपये टिकट पर हो गई थी।
  • यही हाल दिल्ली से हैदराबाद तक हवाई टिकट का है। इस बार हैदराबाद के लिए टिकट का किराया 6219 रुपये है, जबकि पिछली बार 5369 रुपये का टिकट था।
  • दिल्ली से अहमदाबाद का किराया लगभग 5000 रुपये है , जबकि पिछले साल 4169 रुपये का टिकट था। इस बार 16 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
  • दिल्ली से गोवा का फ्लाइट टिकट आपको लगभग 6000 रुपये में मिलेगा। 2023 में दिवाली के वक्त गोवा के लिए फ्लाइट टिकट 5041 रुपये था।
  • दिल्ली से चेन्नई के लिए फ्लाइट टिकट का किराया सबसे अधिक 25.9 फीसदी बढ़ा है। इस बार दिवाली के लिए किराया 7618 रुपये है, जबकि पिछली बार 6081 रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2024 Flight Ticket Booking in Advance From Delhi Mumbai Flight Ticket Price Rise Before Festival
दिवाली के लिए फ्लाइट का किराया - फोटो : freepik.com

पटना का किराया
 

  • दिवाली में बिहार जाना है तो मुंबई से पटना का किराया अभी से 20,074 रुपये हो गया है।
  • इसी तरह बेंगलुरु से पटना का किराया भी 30 हजार पहुंच गया है।
  • इसके अलावा मुंबई से लखनऊ का सफर तय करने के लिए हवाई टिकट पर 19,292 रुपये खर्च करना पड़ेगा। पुणे-लखनऊ का टिकट भी 19,226 रुपये में मिल रहा है।
  • बेंगलुरु से वाराणसी का किराया 23,662 रुपये पहुंच गया है। दिल्ली से गुवाहाटी का फ्लाइट टिकट 18,573 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
Diwali 2024 Flight Ticket Booking in Advance From Delhi Mumbai Flight Ticket Price Rise Before Festival
दिवाली के लिए फ्लाइट का किराया - फोटो : istock

क्यों बढ़ा किराया?

त्योहार से 90 दिन पहले टिकट का किराया 15 से 20 फीसदी तक बढ़ गया है तो वहीं महीने दिवाली के करीब आते-आते टिकट और अधिक महंगे होने की आशंका है। फ्लाइट की अधिक मांग और विमानों की कमी के चलते किराए में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इस साल विमानन कंपनियां अपनी सेवाओं में महज 3 फीसदी का इजाफा करने जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed