Pre Wedding Photoshoot In Delhi: शादी के खास पल को यादगार बनाने के लिए फोटो और वीडियो शूट का दौर पुराना है लेकिन पिछले कुछ सालों में प्री वेडिंग फोटोशूट का ट्रेंड बढ़ा है। प्री वेडिंग फोटोशूट शादी से पहले होने वाला फोटोशूट है, जिसमें कपल एक दूसरे के साथ कुछ रोमांटिक और मजेदार पोज देकर तस्वीरें क्लिक कराते हैं। प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए कपल सिर्फ सुंदर आउटफिट ही नहीं, बल्कि खूबसूरत जगह का भी चयन करते हैं।
प्री-वेडिंग फोटोशूट में केवल कपल की तस्वीरें क्लिक होती हैं ,जिसमें कपल के कुछ रोमांटिक मोमेंट कैप्चर होते हैं। फोटोशूट के लिए किसी रोमांटिक माहौल वाली जगह का चयन करते हैं। जिन कपल की शादी कुछ महीनों में होने वाली है, वह प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए लोकेशन की तलाश में होंगे। गर्मी के मौसम में किसी ऐसी जगह की तलाश करें जहां आपकी तस्वीरें सुंदर आएं। इसके लिए दिल्ली एनसीआर में कुछ विकल्प मिल जाएंगे। यहां दिल्ली एनसीआर की उन जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां कपल गर्मियों में प्री वेडिंग फोटोशूट करा सकते हैं।
2 of 4
मिया बेला हौज खास
- फोटो : facebook/MiaBella.hkv
हौज खास विलेज
आउटडोर प्री वेडिंग शूट के लिए साउथ दिल्ली में स्थित हौज खास विलेज बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां का बैकग्राउंड परफेक्ट रोमांटिक माहौल देगा। हौज खास में ऐतिहासिक किला और झील है, जिसकी सुंदरता के बीच कपल एक दूसरे के हाथों में हाथ लिए सुंदर तस्वीरें कैप्चर करा सकते हैं।
3 of 4
Champa Gali
- फोटो : delhipedia.com
चंपा गली
दिल्ली के साकेत में स्थित चंपा गली अपने सुंदर इंटीरियर के लिए मशहूर है। फैरी लाइट्स से सजी गलियां बेहद रोमांटिक माहौल देती हैं। लेन नंबर 3 में जाकर परफेक्ट पिक्चर क्लिक कराई जा सकती है। यहां कपल मस्ती करते, काॅफी पीते फोटो क्लिक करा सकते हैं। सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक यह जगह खुली रहती है।
4 of 4
संजय वन
- फोटो : facebook
संजय वन
दिल्ली का संजय वन मैजिकल और जंगल का अनुभव महसूस कराता है। वसंत कुंज के पास का यह एरिया शहर के शोर से दूर है, जहां चिड़ियों की आवाजों से, सूरज की रोशनी, पेड़ों की छांव से सुंदर माहौल देता है।