फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी के बीच भी रोहतांग घूम सकेंगे पर्यटक, सुरंग तैयार होते ही 45 किमी दूरी हो जाएगी कम

Mon, 25 Nov 2019 01:56 PM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 25 Nov 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Rohtang tunnel leh manali highway for tourist likely to open soon
snow rohtang - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन के लिहाज से उत्तर भारत का रोहतांग हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है, लेकिन पर्यटक सालों भर यहां का आनंद नहीं उठा सकते हैं। रोहतांग दर्रा साल में केवल पांच महीनों के लिए खुला रहता है, क्योंकि सर्दियों के महीनों में भारी बर्फबारी होती है और सड़क यातायात बंद हो जाता है। आने वाले समय में पर्यटक सर्दियों में भी यहां की यात्रा कर सकेंगे। 

Rohtang tunnel leh manali highway for tourist likely to open soon
रोहतांग सुरंग - फोटो : अमर उजाला

पर्यटकों के लिए अच्छी खबर यह है कि लेह-मनाली राजमार्ग पर बन रही 8.8 किलोमीटर लंबी रोहतांग सुरंग जल्द ही चालू हो सकती है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी कि मई 2020 तक इस सुरंग को चालू कर दिया जाएगा। इन इलाकों के लिए पर्यटन के क्षेत्र में यह मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Rohtang tunnel leh manali highway for tourist likely to open soon
Rohtang tunnel

एक बार उद्घाटन के बाद, यह सुरंग रोहतांग दर्रे के नीचे 10,171 फीट की ऊंचाई पर बनाई जा रही देश की सबसे लंबी सड़क सुरंगों में से एक बन जाएगी। इस सुरंग को स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों की यात्रा को आसान बनाने की उम्मीद के रूप में देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohtang tunnel leh manali highway for tourist likely to open soon
rohtang tunnel - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग को टूरिस्ट प्वाइंट बनाने की बात कही थी। सुरंग तैयार होने के बाद सोलंगनाला में सैलानी अपना वाहन खड़ा कर सरकारी बस से रोहतांग टनल का दीदार कर सकेंगे।

विज्ञापन
Rohtang tunnel leh manali highway for tourist likely to open soon

नौ किलोमीटर लंबी टनल को देखने के लिए एक तरफ 15 से 20 मिनट का समय लगता है। टनल के दूसरी ओर सिस्सू पहुंचकर पर्यटक मनमोहक नजारों का आनंद ले सकते हैं। इस सुरंग के खुलने से लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र कीलोंग और मनालीबी के बीच की दूरी लगभग 45 किमी कम हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed