घूमने फिरने के शौकीन भारतीयों के लिए संयुक्त अरब अमीरात यानी कि यूएई की विदेश यात्रा करना रोमांचक रहा है। विश्व की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार बुर्ज खलीफा से लेकर क्रूज की सवारी करने का रोमांच ही अलग होता है। कई बार हम यहां घूमने का शौक तो रखते हैं, लेकिन होने वाले खर्च को लेकर चिंतित रहते हैं। लेकिन यकीन मानिए, दुबई घूमना बहुत ज्यादा महंगा नहीं है।
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) यूएई की यात्रा के लिए एक खास पैकेज लेकर आया है। इसके तहत 55 से 65 हजार रुपए में आप दुबई और अबुधाबी का टूर कर सकते हैं।
आगे की स्लाइड में हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह टूर पैकेज कितने दिनों का होगा, इस टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल है और आईआरसीटीसी के इस पैकेज का लाभ आप कब उठा सकते हैं।
आईआरसीटीसी के अनुसार दुबई और अबु धाबी का यह टूर पैकेज पांच दिन और चार रातों का होगा। इसमें पर्यटकों को बुर्ज खलीफा विजिट कराया जाएगा। इसके साथ ही लोग क्रूज राइड का भी मजा ले पाएंगे। पर्यटकों को मिराकेल गार्डन भी घुमाया जाएगा।
टूर पैकेज की एक और खास बात यह कि लोग बेली डांस का लुत्फ लेते हुए गाला डिनर का आनंद ले सकेंगे। वहीं, पर्यटकों को समुद्र की सैर कराते हुए विश्व भर में प्रसिद्ध मस्जिद समेत कई साइट दिखाए जाएंगे। खरीदारी(शॉपिंग) के शौकीनों के लिए तो दुबई शानदार जगह मानी जाती है। ऐसे में आपका बजट न बिगड़े, यह देखते हुए आप जम कर खरीदारी कर सकते हैं।
5 of 8
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
16 फरवरी को रवाना, 21 फरवरी को वापसी
इस टूर के लिए आपको जयपुर पहुंचना होगा, जहां से फ्लाइट सेवा शुरू होगी। इस टूर पैकेज के तहत अगले साल 16 फरवरी को स्पाइस जेट एयरलाइंस की प्लेन जयपुर से दुबई के लिए रवाना होगी। वहां से अबु धाबी ले जाया जाएगा और फिर वापस दुबई होते हुए प्लेन 21 फरवरी को जयपुर लौटेगी।