फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Road Trip Guide: रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, दोस्तों या पार्टनर संग कर सकते हैं सफर

Sun, 03 Apr 2022 02:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 03 Apr 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
Road Trip Guide: Best Places for Road Trips in India
रोड ट्रिप - फोटो : Pixabay

Road Trip Guide: वीकेंड पर कम पैसों में एडवेंचर ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो आपके पास कई सारे विकल्प हैं। एक मजेदार रोमांचक सफर के लिए देश भर में आपको कई सारी जगहें मिलेंगी, जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार के साथ जा सकते हैं। लेकिन कोरोना के बाद से सफर का एक तरीका लोगों का सबसे पसंदीदा बन चुका है। कोविड से बचाव के लिए लोग भीड़ भाड़ वाले सफर की बजाय रोड ट्रिप पर जाना ज्यादा पसंद करने लगे। रोड ट्रिप एडवेंचर का एक अलग और मजेदार अनुभव देता है। आप अपने शहर से अपनी मंजिल की जाने के लिए रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। सफर के दौरान यात्री को कई सारी खूबसूरत जगहें, पहाड़ियां, जंगल, स्थानीय जगहों का लजीज खाना ये सब मिलता है लेकिन इन सब का लुत्फ आप रोड ट्रिप के जरिए ही उठा सकते हैं। भारत में ऐसे मार्ग हैं, जिनका सफर रोमांचक, प्राकृतिक सुंदरता और एंजॉयमेंट से भरा है। इन मार्गों से होकर आप बेस्ट रोड ट्रिप का मजा ले सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए रोड ट्रिप के लिए भारत की बेस्ट जगहों के बारे में। 

Road Trip Guide: Best Places for Road Trips in India
दिल्ली टू लेह - फोटो : Pixabay

दिल्ली से लेह

अगर आप अपने रोड ट्रिप की शुरुआत दिल्ली से कर रहे हैं तो आपको कई सारी खूबसूरत और रोमांचक ट्रिप के विकल्प मिल सकते हैं। आप दिल्ली से जयपुर, दिल्ली से आगरा, दिल्ली से मनाली जा सकते हैं। आपको पहाड़ों पर जाने का मन है तो दिल्ली से मनाली और फिर मनाली से लेह के लिए रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। दिल्ली से लेह की दूरी लगभग 1020 किलोमीटर है। एनएच 1 और एनएच 21 से होकर गुजरते हुए आप लगभग 25 घंटे में दिल्ली टू लेह रोड ट्रिप को पूरा कर सकते हैं।

Road Trip Guide: Best Places for Road Trips in India
चंडीगढ़ टू कसोल - फोटो : Pixabay

चंडीगढ़ से कसोल

वीकेंड में अगर कसोल जाने का प्लान है तो कसोल तक रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दिल्ली से कसोल जा सकते हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए भी कसोल का सफर तय कर सकते हैं। चंडीगढ़ से कसोल की दूरी लगभग 273 किलोमीटर है। दोस्तों या परिवार के साथ कसोल जाते हुए प्रकृति के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Road Trip Guide: Best Places for Road Trips in India
मुंबई टू गोवा - फोटो : Facebook

मुंबई से गोवा

रोड ट्रिप के लिए मुंबई से गोवा का सफर भी काफी रोमांचक रहेगा। मुंबई से गोवा का सफर बजट में और अधिक मजेदार होगा, जहां आपको रास्ते में कई खूबसूरत झरने और कई छोटे-छोटे पहाड़ देखने को मिलेंगे। मुंबई से गोवा का सफर आप लगभग 11-12 घंटों में पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Road Trip Guide: Best Places for Road Trips in India
गुवाहाटी टू तवांग - फोटो : Pixabay

गुवाहाटी से तवांग

घूमने के लिए तवांग भी बेहतर विकल्प है। तवांग बौद्ध संस्कृति की विरासत को संभाल रहा है। यहां कई सारे खूबसूरत मठ हैं। आप गुवाहाटी से तवांग सड़क मार्ग के जरिए जा सकते हैं। रास्ते में सुंदर पहाड़, खूबसूरत झीलें और घने जंगल देख सकते हैं। गुवाहाटी से तवांग का सफर बेहद सुहाना और कम पैसों में तय किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed