फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day Trip: देशभक्ति का जज्बा बढ़ाती हैं ये जगहें, हर भारतीय को एक बार जरूर जाना चाहिए यहां

Wed, 26 Jan 2022 09:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 26 Jan 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
Republic Day Trip Visit Best Patriotic places in India on Republic Day 2022
Republic Day Trip - फोटो : facebook

आज गणतंत्र दिवस है। 26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड की होती है। ये दिन भारत के लिए गौरव का दिन है, 1950 में आज ही के दिन भारत ने अपने संविधान को लागू किया था। उसके बाद से हर साल 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व के दिन लोग घर पर बैठ कर टीवी पर लाल किले से ध्वजारोहण देखते हैं। देश की तीनों सेनाओं की झांकियां देख पाते हैं। राजपथ से लाल किले तक संपूर्ण भारत की सांस्कृतिकता को दर्शाने वाली झाकियां निकाली जाती हैं। एक मंच पर आप देश भर के राज्यों को देख पाते हैं। लेकिन अगर आप देशभक्ति की उसी लोह को महसूस करना चाहते हैं, जो आजादी से पहले कई स्वतंत्रता सैनानियों ने अपने दिल में जलाई थी, तो आपको भारत में ऐसे कई जगहें हैं तो आजाद भारत के लिए किए गए संघर्षों का प्रतीक हैं। वैसे तो कोरोना महामारी के कारण इस गणतंत्र दिवस पर घर पर रहना ही बेहतर है लेकिन जीवन में एक बार आपको राष्ट्रप्रेम बढ़ाने वाली इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए। 

Republic Day Trip Visit Best Patriotic places in India on Republic Day 2022
दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड

भारत की राजधानी दिल्ली गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश के लिए आकर्षण का केंद्र होती है। दिल्ली राष्ट्रीय पर्व के मौके पर तिरंगे के रंग में पूरी तरह से रंगी होती है। टीवी पर हर साल आप गणतंत्र दिवस की परेड देखते हैं लेकिन एक बार इस मौके पर इंडिया गेट जरूर जाएं। यहां दूर दूर से लोग गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए आते हैं। आपको अलग अलग राज्यों की झांकियां, भारतीय सेना के अद्भुत करतब, एयर शो देखने को मिलता है। आसमान में भारतीय सेना के विमानों की गडगड़ाहट और तिरंगे के रंग से रंगा आसमान आपके रोंगते खड़े कर देगा। आप इस दौरान नेशनल वॉर मेमोरियल और लाल किला भी घूमने जा सकते हैं।

Republic Day Trip Visit Best Patriotic places in India on Republic Day 2022
वाघा बाॅर्डर - फोटो : SELF

वाघा बॉर्डर 

कोरोना महामारी के कारण पिछले साल वाघा बोल्डर बंद कर दिया गया था लेकिन हर साल यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर नजारा कुछ और ही होता है। ये अमृतर में है, जहां भारत-पाकिस्तान बाॅर्डर (वाघा बाॅर्डर) पर गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड होती है। हजारों पर्यटन वाघा बाॅर्डर राष्ट्रीय दिवस का जश्न मनाने पहुंचते हैं। यहां का नजारा देश हर कोई जोश से भर जाता है और देशभक्ति में डूब जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day Trip Visit Best Patriotic places in India on Republic Day 2022
साबरमती आश्रम - फोटो : PTI

अहमदाबाद का साबरमती आश्रम

भारत की आजादी की बात हो और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम न आए, ऐसा मुमकिन नहीं। महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए बड़ा योगदान दिया। उनकी कई यात्राएं, अंग्रेजी सामान का बहिष्कार, उनका चरखा, उनका जीवन सब कुछ एक आदर्श बन गया। ऐसे में आपको देशभक्ति के उसी दौर को महसूस करना हो तो अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम जरूर जाएं। यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर हजारों पर्यटक आते हैं। 

विज्ञापन
Republic Day Trip Visit Best Patriotic places in India on Republic Day 2022
नेताजी भवन - फोटो : facebook

नेताजी भवन, पश्चिम बंगाल 

देश के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को जयंती है। सरकार ने गणतंत्र दिवस का उत्सव नेताजी की जयंती के मौके पर शुरु करने का ऐलान किया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पूरा जीवन ही हर देशवासी के लिए एक प्रेरणा है। उनके जीवन को करीब से जानना हो तो बंगाल में स्थित नेताजी भवन को जरूर देखें ,जो कि उनकी याद और उनके जीवन से जुड़े रहस्य के बारे में जानने के लिए रिसर्च सेंटर के तौर पर बना है। 1941 में बर्लिन जाने से पहले तक नेताजी को अंग्रेजों ने यहीं नजरबंद किया था। अब ये एक म्यूजियम के रूप में संरक्षित कर दिया गया है, जहां उनकी वीरता से जुड़े कई तथ्य देखने को मिलते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed