Bangkok Trip
भाई कहीं घूमने चलें क्या?
हां, चल बैंकॉक चलते हैं।
बजट कम है, क्या करें?
तो बैंकॉक चलते हैं।
तीन दिन से ज्यादा छुट्टी नहीं मिलेगी
हां तो बैंकॉक चलते हैं।
ये केवल अभिलाष और मयंक के बीच की बातचीत नहीं है, कई लड़के सफर की योजना बनाते समय बैंकॉक जाने की चर्चा करते हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक युवाओं के लिए एक शानदार और मनपसंद पर्यटन स्थल है। खासकर लड़कों के बीच बैंकॉक काफी लोकप्रिय है। यहां की नाइटलाइफ, रोमांच, खरीदारी और बजट में यात्रा इसे बेहतरीन पर्यटन गंतव्य बनाता है।अधिकतर लड़के एक बार बैंकॉक यात्रा पर जरूर जाना चाहते हैं। कारण अलग-अलग हो सकते हैं। हालांकि सवाल है कि आखिर क्यों लड़के बैंकॉक जाना पसंद करते हैं। इस लेख में आज ऐसी पांच वजह बताई जा रही हैं, जिसके कारण अधिकतर लड़के बैंकॉक जाना चाहते हैं।
Bangkok Trip: बैंकॉक घूमना क्यों पसंद करते हैं लड़के? ये पांच वजह जानकर आप भी जाना चाहेंगे
सवाल है कि आखिर क्यों लड़के बैंकॉक जाना पसंद करते हैं। इस लेख में आज ऐसी पांच वजह बताई जा रही हैं, जिसके कारण अधिकतर लड़के बैंकॉक जाना चाहते हैं।
Please wait...
Bangkok Trip
नाइटलाइफ करती है आकर्षित
बैंकॉक की नाइटलाइफ दुनियाभर में मशहूर है। बैंकॉक पटपोंग और खाओ सैन रोड नाइट मार्केट के लिए मशहूर है, जहां कई नाइट क्लब और लजीज स्ट्रीट फूड का अनुभव पर्यटक ले सकते हैं। खास बात ये हैं कि बैंकॉक में पार्टी और शाॅपिंग दोनों का लुत्फ किफायती दामों में उठाया जा सकता है। यहां लाइव म्यूजिक डेस्टिनेशन, बार और कैबरे मौजूद हैं। युवा लड़कों के लिए यह जगह पार्टी और मौज-मस्ती का परफेक्ट डेस्टिनेशन बन जाती है।
बजट में घूमने और ठहरने की सुविधा
बैंकॉक एक बजट-फ्रेंडली जगह है, जहां हॉस्टल, बजट होटल किफायती दामों में मिल जाते हैं। यहां लोकल स्ट्रीट फूड बेहद सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। कम बजट में भी यहां लक्जरी फीलिंग मिलती है, जिससे कॉलेज के लड़के और य़ुवा उद्यमी के लिए यह पसंदीदा डेस्टिनेशन बन जाता है।
रोमांचक स्पोर्ट्स एक्टिविटी
युवाओं, खासकर लड़कों को एडवेंचर पसंद होता है और बैंकॉक रोमांच पसंद लोगों को इसका लुत्फ उठाने का मौका देता है। यहां स्काईडाइविंग, बंजी जंपिंग, गो-कार्टिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है। यहां के थीम पार्क, एम्यूजमेंट पार्क और ट्रैकिंग स्पॉट युवाओं को बेहद आकर्षित करते हैं।
आसानी से मिलता है वीजा
भारतीय नागरिकों के लिए थाईलैंड आसानी से वीजा उपलब्ध कराता है। थाईलैंड भारतीय पर्यटकों को ई-वीजा सर्विस भी देता है।
आधिकारिक वेबसाइट http://www.thaievisa.go.th/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। टूर से थोड़ा पहले वीजा के लिए आवेदन करके वीजा मिलने में होने वाली देरी से बच सकते हैं।