फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navami 2023: श्रीराम जन्मभूमि ही नहीं, ये भी हैं अयोध्या के मशहूर पर्यटन स्थल

Thu, 30 Mar 2023 01:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 30 Mar 2023 01:51 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami 2023: Famous Tourist Places in Ayodhya Including Shri Ram Janmabhoomi Temple in Hindi
Ayodhya - फोटो : istock

Ram Navami 2023: राम नवमी 30 मार्च 2023 को मनाई जा रही है। इस तिथि को अयोध्या नरेश श्रीराम का जन्म हुआ था। राम नवमी के मौके पर लोग श्रीराम के मंदिरों में दर्शन और पूजा पाठ करते हैं। राम मंदिर का जिक्र होता है, तो सबसे पहले अयोध्या और यहां बन रहे राम जन्म भूमि मंदिर की याज सबसे पहले आती है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। राम जी विष्णु भगवान के अवतार हैं। विष्णु भगवान के तो कई मंदिर देशभर में स्थित हैं लेकिन अयोध्या उनकी जन्मभूमि है। अयोध्या का राम मंदिर अभी पूरी तरह से निर्मित नहीं है और यहां बहुत विशाल मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। इसके बावजूद दुनियाभर से हिंदू अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। हालांकि केवल राम जन्म भूमि के अलावा भी अयोध्या में कई अन्य पर्यटन स्थल हैं। अगर आप अयोध्या जा रहे हैं तो राम मंदिर के अलावा कुछ अन्य प्रसिद्ध जगहों को घूमने जा सकते हैं। 

Ram Navami 2023: Famous Tourist Places in Ayodhya Including Shri Ram Janmabhoomi Temple in Hindi
kanak Bhawan - फोटो : facebook

कनक भवन

कनक का अर्थ है सोना। कनक भवन यानी सोने का महल। अयोध्या में कनक भवन मंदिर है, जहां भगवान राम और माता सीता की बेहद खूबसूरत प्रतिमा है। प्रतिमा पर सोने का ताज सजा है। यहां की कलाकारी देखने के लिए लोग दूर दराज से आते हैं।

Ram Navami 2023: Famous Tourist Places in Ayodhya Including Shri Ram Janmabhoomi Temple in Hindi
हनुमान गढ़ी - फोटो : अमर उजाला

हनुमान गढ़ी

अयोध्या का हनुमान गढ़ी मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। इसे अवध के नवाब ने बनवाया है। पर्वत की चोटी पर बने इस हनुमान मंदिर तक पहुंचने के लिए 76 सीढ़ियां चढ़कर जाना होता है। यहां राम जी की 6 इंच की प्रतिमा है और हनुमान जी की मूर्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami 2023: Famous Tourist Places in Ayodhya Including Shri Ram Janmabhoomi Temple in Hindi
Treta Ke Thakur - फोटो : facebook

त्रेता के ठाकुर

जिस स्थान पर भगवान राम ने अश्वमेघ यज्ञ था, वहां मंदिर की स्थापना की गई है। इस मंदिर में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की मूर्तियां स्थापित हैं। यह मूर्तियां काले पत्थर से बनी हुई हैं।

विज्ञापन
Ram Navami 2023: Famous Tourist Places in Ayodhya Including Shri Ram Janmabhoomi Temple in Hindi
Sita Ki Rasoi - फोटो : facebook

सीता की रसोई

राम जन्मभूमि के उत्तर पश्चिमी में माता सीता की रसोई है। सीता जी को अन्नपूर्णा या अन्न की देवी कहा जाता है। मंदिर के इस हिस्से में भगवान राम, उनके भाइयों और पत्नियों की प्रतिमाएं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed