फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashmir Travel: सर्दियों में कश्मीर घूमने का अलग ही मजा, नए साल की छुट्टियों में इन खूबसूरत जगहों की करें सैर

Mon, 18 Dec 2023 07:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 18 Dec 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
Popular destinations in Jammu and Kashmir to visit in christmas vacation 2023
Snowfall in Gulmarg - फोटो : iStock

जब भी भारत में सबसे खूबसूरत स्थानों का जिक्र होता है, कश्मीर और इसकी खूबसूरती को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। प्राकृतिक दृश्यों, पहाड़ियों और सर्दी के दिनों में बर्फ की चादर ओढ़े कश्मीर की सुंदरता देखते ही बनती है। 



सर्दी के दिनों में कश्मीर वास्तव में प्रकृति की उत्कृष्ट कृति नजर आती है। आपके चारों ओर सब कुछ शांत हो जाता है, बर्फ की चादर में लिपटी हुई पहाड़ियां, झरने-नदियां और जमी हुई झीलें किसी का भी मन मोह लें।

अगर आप भी नए साल के अवसर पर छुट्टियां बिताने कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कश्मीर सबसे बेस्ट विकल्प हो सकता है। परिवार हो या दोस्तों के साथ, आप चार-पांच दिनों में प्रकृति के इस मनमोहक स्थान का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

Popular destinations in Jammu and Kashmir to visit in christmas vacation 2023
Snowfall in Gulmarg Kashmir - फोटो : pexel

गुलमर्ग का बर्फीला परिदृश्य

सर्दियों में कश्मीर घूमने जा रहे हैं तो गुलमर्ग जरूर जाएं। ठंड के मौसम में यहां का नजारा देखने लायक होता है। यह पूरे वर्ष भर मनोरम रहता है, लेकिन सर्दी आते ही यह शहर बर्फ से ढके वंडरलैंड में बदल जाता है। यहां की वादियां और दृश्य रोमांच से आपको भर देंगे। बर्फ के गोले आपको आनंदमय कर देंगी।

Popular destinations in Jammu and Kashmir to visit in christmas vacation 2023
जमी डल लेक - फोटो : अमर उजाला

जमी हुई डल झील की खूबसूरती

सर्दियों के दौरान डल झील आंशिक रूप से जम जाती है, दिसंबर-जनवरी का महीना यहां की खूबसूरती में चार चांद लगी देती है। झील के आसपास का दृश्य आश्चर्यजनक और काफी मनोरम होता है, खासकर जब वे बर्फ से ढके हों। बर्फ से लदे पहाड़ों की पृष्ठभूमि में हाउसबोट देखने लायक होते हैं। डल झील की खूबसरती देखने के लिए विदेशी महमानों की भीड़ भी काफी देखी जाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Popular destinations in Jammu and Kashmir to visit in christmas vacation 2023
पहलगाम में पड़ी बर्फ - फोटो : Pixabay

बर्फ की चादर ओढ़े पहलगाम की हरियाली 

पहलगाम, भारत के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, यहां का हरा-भरा परिदृश्य सर्दियों में बर्फ से ढक जाता है। यहां की बर्फबारी देखती ही बनती है। पहलगाम, जम्मू और कश्मीर का मशहूर हिल स्टेशन है। पर्वतीय पगडंडियां उत्तर-पूर्व में अमरनाथ गुफा मंदिर तक जाती हैं। वन्यजीव अभयारण्य भूरे भालू और कस्तूरी मृग सहित जानवरों का ये घर भी है। 

विज्ञापन
Popular destinations in Jammu and Kashmir to visit in christmas vacation 2023
Snowfall - फोटो : istock

बेताब घाटी की सुंदरता

जब आप सर्दियों में बेताब घाटी की यात्रा करते हैं, तो घाटी की जमीन और आसपास के पहाड़ों पर बर्फ की चादरें आपका स्वागत करेंगी। यह वास्तव में बेहद खूबसूरत दृश्यों वाला स्थान है। 1983 में सनी देओल और अमृता सिंह अभिनीत फिल्म बेताब की शूटिंग के बाद बेताब वैली को प्रसिद्धि मिली, वैसे इसे हाजन घाटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां घूमने जरूर जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed