पांडिचेरी की गलियों में आपको फ्रांस की विरासत का एहसास होगा क्योंकि यहां की बहुत सी इमारतों की डिजाइन फ्रांसीसी है। आश्चर्य की बात है कि यहां केबहुत से स्थानीय लोग भी फ्रेंच भाषा को अच्छी तरह समझते और बोलते हैं। यहां की सभ्यता में रचे बसे इस मिनी फ्रांस के बहुत से रेस्टोरेंट और डिशेज भी इससे प्रभावित नजर आते हैं। ऐसे ही कुछ मीठे व्यंजन के बारे में आज हम आपको बताने जा रहें हैं जिसका स्वाद एकबार यहां आकर जरूर चखना चाहिए।
{"_id":"5d3aa8358ebc3e6cc30e925a","slug":"pondicherry-these-restaurant-you-must-go-for-sweet-craving","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीठा खाने के हैं शौकीन तो आज ही बना लें 'भारत के फ्रांस' जाने का प्लान, जिंदगीभर नहीं भूलेंगे स्वाद","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
मीठा खाने के हैं शौकीन तो आज ही बना लें 'भारत के फ्रांस' जाने का प्लान, जिंदगीभर नहीं भूलेंगे स्वाद
Fri, 26 Jul 2019 01:16 PM IST
मोना नारंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
बेकर स्ट्रीट
पांडिचेरी की गलियों में टहलते हुए आपको अगर बेकर स्ट्रीट रेस्टोरेंट दिखाई दे तो यहां के बेकरी उत्पाद का स्वाद लेना न भूलें। ब्रेड, पेस्ट्री और स्नैक के साथ ही यहां पर आपको बहुत सी फ्रेंच डिशेज मिलेगी जिनका स्वाद एक बार जरूर लेना चाहिए। बेकर स्ट्रीट की बनी चीज को आप घर ले जाना बिल्कुल भी न भूलें क्योंकि इसका स्वाद आपको और कहीं नहींं मिलेगा।

फार्म फ्रेश बेकरी
फ्रेंच सभ्यता की झलक होने की वजह से आपको बहुत सी बेकरी की दुकानें मिल जाएगी। इन्हीं में से एक है फार्म फ्रेश बेकरी। यहां पर मिलने वाले केक, बिस्कुट, पेस्ट्री के साथ ही हाथों की बनी चीज, जैम, पीनट बटर बहुत खास है।

जुका चोको-ला
चाकलेट प्रेमियों के लिए भी यहां पर बहुत कुछ है। जुका चोको-ला को चाकलेट बुटीक के नाम दिया गया है क्योंकि यहां पर आपको बेल्जियम कोको से बनी बहुत सी चाकलेट का स्वाद मिल जाएगा। हॉट चाकलेट के साथ ही तरह तरह के डेसर्ट इसकी खासियत है। चाकलेट बुटीक का नाम रखने की वजह ये है कि यहां पर आपको नये तरह की बहुत सी चाकलेट की वैराइटी मिल जाएगी।

इंडियन कॉफी एक्सप्रेस
अगर आपको फ्रेंच मिठाइयों के अलावा भारतीय मिठाइयों का स्वाद चखना है तो इस रेस्टोरेंट में जाएं। यहां पर आपको भारतीय स्ट्रीट के बहुत से स्वाद मिल जाएगे। कलकत्ता रोल्स, बाम्बे सैंडविच, झालमुरी और सोडा शिकंजी यहां की खासियत है।