{"_id":"5cfb8e49bdec22073073f854","slug":"budget-trip-to-most-beautiful-city-of-romance-prague-for-best-experience-of-life-in-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोमांस' का वो शहर जहां अपने पार्टनर के साथ जीवन में एक बार जरूर जाना चाहिए","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
रोमांस' का वो शहर जहां अपने पार्टनर के साथ जीवन में एक बार जरूर जाना चाहिए
Sat, 08 Jun 2019 04:21 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 08 Jun 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
हर इंसान दुनिया के खूबसूरत देश और शहर घूमने की इच्छा रखता है। अगर आपको मौका मिले तो जाहिर सी बात है आप अपनी पसंद की जगह घूमने जाएंगे लेकिन एक खूबसूरत जगह ऐसी भी है जहां घूमकर आपका वहीं बस जाने का मन करेगा। इस जगह का नाम है प्राग। ये शहर चेक गणराज्य की राजधानी है। यह एक सांस्कृतिक शहर है जो शानदार स्मारकों से भरा हुआ है। इसे रोमांटिक शहर कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। यहां की हर दीवार मोहब्बत की दास्तान बताती है। अकेले जाने का मन हो या पार्टनर के साथ यहां बिताए पल बेहद खूबसूरत बीतेंगे।
यह एक ऐसा देश है जो संगीत और कला के प्रति पूरी तरह समर्पित है। यहां हर कदम पर आपको कला के दर्शन होंगे। इसे बागीचों और अद्यानों का शहर भी कहा जाता है। इसके अलावा यह शहर बीयर के लिए भी मशहूर है। यहां दुनिया की सबसे अच्छी बीयर बनाई जाती है। यहां हर साल 40 लाख पर्यटक घूमने आते हैं। यहां के पुराने कस्बे घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत हैं। यहां क्रूज, पारंपरिक भोजन के साथ प्राग कैसल, द जॉन लेनन वॉल और चार्ल्स ब्रिज का आनंद भी लिया जा सकता है।
प्राग सिटी दुनियाभर में अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए भी मशहूर है। यह सैलानियों को इसलिए भी पसंद है क्योंकि यहां उन्हें बहुत कुछ मिल जाता है। उन्हें शिल्पकारी, कलाकारी, शांत हरे-भरे पार्क, देशी स्वादिष्ट बीयर, खाने-पीने की चीजें और शॉपिंग सब कुछ एक जगह पर ही मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह शहर अपने ऐतिहासिक महलों और इमारतों के अलावा चर्चों के गढ़ के रूप में भी मशहूर है। इनमें आपको दुनिया की सबसे खूबसूरत स्थापत्य शैली और नक्काशी देखने को मिलेगी। ऐसे में पुरातात्विक चीजों में रुची रखने वालों के लिए यह एक उम्दा शहर है।
विज्ञापन
प्राग किला शहर के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है। यह सदियों पुराना किला आज भी पहले की ही तरह है। रात को इस किले में जलने वाली लाइट हर किसी को भाती है। इसके अलावा यहां आपको चार्ल्स ब्रिज भी मिल जाएगा। जो वाल्टवा नदी को ओल्ड टाउन और लेसर टाउन से जोड़ता है। आप इस शहर में शाही महल, कैथेड्रल, चर्च, मठ, टावर, घुड़शाला और नक्काशीदार संकरी गलियों आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।