फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबी यात्रा की कर रहे हैं तैयारी तो ये जगह देगी जीवन का बेहतरीन अनुभव

Wed, 15 May 2019 01:22 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 15 May 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
plan a long trip to wayanad kerala for amazing experience and adventure

सुखद यात्रा पर जाकर मन शांत करना हो या मूड फ्रेश करना हो ये सभी को पसंद होता है। लेकिन ऑफिस जाने वालों के लिए छुट्टियां लेना मुश्किल हो जाता है। हालांकि चिंता करने की जरुरत नहीं है आपकी छुट्टियां सेव हो रही हैं और इन छुट्टियों को एक साथ लेकर आप ऐसी यादगार यात्रा पर निकल सकते हैं जो आपको लंबे समय तक फ्रेश रखेगी। आज हम ऐसी जगह के विषय में बताने जा रहे हैं जो अपनी खूबसूरती के कारण हमेशा चर्चाओं में बनी रहती है। 

plan a long trip to wayanad kerala for amazing experience and adventure
लंबी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो केरला के वायनाड जिले में आपको बेहतरीन अनुभव मिलेगा। दिल्ली से फ्लाइट के जरिए कुछ ही घंटों में आप वायनाड पहुंच सकते हैं। यहां के कुछ चुनिंदा स्थान आपकी छुट्टियों को मजेदार बना देंगे। 
चेम्ब्रा पीक 
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जगहों पर घूमना पसंद करते हैं और एडवेंचर के शौकीन हैं तो वायनाड में चेंबरा पीक आपके लिए एक परफेक्ट जगह है। कालपेट्टा से आठ किलोमीटर दूर, मेप्पडी शहर के पास, चेंबरा पीक वायनाड की सबसे ऊंची चोटी है। 

 
plan a long trip to wayanad kerala for amazing experience and adventure
बाणासुर सागर डैम 
 यह भारत का सबसे बड़ा और एशिया में दूसरा सबसे बड़ा बांध माना जाता है। बांध का आकर्षण बनासुरा पहाड़ियों की तलहटी में बना होना है। इन पहाड़ियों और वादियों के कारण इस बांध की खूबसूरती इसे परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस बनाती है। इस बांध का नाम केरल के प्रसिद्ध शासक राजा महाबली के पुत्र बाणासुर के नाम से पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
plan a long trip to wayanad kerala for amazing experience and adventure
एडक्कल केव 
रिपोर्ट के अनुसार स्टोन एज नक्काशी के साथ एडक्कल भारत का एकमात्र ज्ञात स्थान है। आप यहां नवपाषाण और मेसोलिथिक युग से सम्बन्धित नक्काशी देख सकते हैं। कहा जाता है कि एडक्कल का सिंधु घाटी सभ्यता से संबंध है।
विज्ञापन
plan a long trip to wayanad kerala for amazing experience and adventure
पूकोडे झील 
सदाबहार वन और पश्चिमी घाट के बीच स्थित यह झील 13 एकड़ में फैली हुई है और 40 मीटर गहरी है। यह वायनाड में सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। इस झील तक पहुंचने पर आपको शांतिपूर्ण वातावरण का अनुभव होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed