फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Trip In Budget: लाखों नहीं, सिर्फ कुछ हजार खर्च करके करें इस खूबसूरत देश की सैर

Sun, 02 Feb 2025 12:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 02 Feb 2025 12:45 PM IST
सार

यदि आप बजट में विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो हम यहां आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने के लिए आपको लाखों नहीं, बल्कि सिर्फ हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 

विज्ञापन
International Trip In under 1 lakh rupees azerbaijan tour guide in hindi disprj
सिर्फ कुछ हजार खर्च करके करें इस खूबसूरत देश की सैर - फोटो : Adobe stock

International Trip In Budget: विदेश ट्रिप करना हर किसी का सपना होता है और सपने के आड़े आता है ट्रिप पर होने वाला खर्चा। चाहे आप किसी भी देश की यात्रा पर जाने का प्लान बनाएं, आपको उसके लिए कम से कम 1 लाख रुपये अपनी जेब में रखने ही पड़ेंगे। कई बार तो 1 लाख में सिर्फ टिकट ही बुक होते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग इन खर्चों की वजह से अपने सपने को दबा देते हैं।



इसी के चलते आज हम यहां आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज 50 हजार रुपये खर्च करके घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर घूमना, फिरना, रहना खाना बहुत ही किफायती है। सबसे खास बात ये है कि अभी इस देश के बारे में ज्यादा किसी को पता नहीं है, इसलिए आपको यहां ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी।

यहां हम बात कर रहे हैं अजरबैजान की, जो एक मध्य एशियाई और काकेशस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण देश है। ये ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आइए आपको यहां कि खासियत और जाने की प्लानिंग करने के कुछ टिप्स बताते हैं। 

International Trip In under 1 lakh rupees azerbaijan tour guide in hindi disprj
कहा जाता है लैंड ऑफ फायर - फोटो : instagram

कहा जाता है लैंड ऑफ फायर

अजरबैजान का इतिहास बहुत पुराना और विविधताओं से भरा हुआ है। यहां पर प्राचीन सभ्यताएं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान देखने को मिलता है। कैस्पियन सागर और काकेशस पहाड़ों से घिरा हुआ बहुत ही सुंदर देश है, जिसे लैंड ऑफ फायर भी कहा जाता है। इस क्षेत्र का इतिहास सार्डियन, स्किथियन, और पैट्रोलिया जैसे प्राचीन सभ्यताओं से जुड़ा हुआ है। 

International Trip In under 1 lakh rupees azerbaijan tour guide in hindi disprj
फ्लाइट में लगेंगे इतने रुपये - फोटो : Adobe Stock

फ्लाइट में लगेंगे इतने रुपये

अजरबैजान में आपको काफी ज्यादा तादाद में भारतीय देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि यहां के लिए भारत से सीधी फ्लाइट मिलती है। इस फ्लाइट के लिए आपको तकरीबन 12,000 या उसी के आसपास रुपये चुकाने पड़ेंगे। ये देश काफी सस्ता है इसलिए आपको सिर्फ यहां रहने के लिए महज 1 से 2 हजार रुपये में अच्छा होटल भी मिल जाएगा। होटल के कमरे के दाम आपकी पसंद और समय के हिसाब से घट-बढ़ भी सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Trip In under 1 lakh rupees azerbaijan tour guide in hindi disprj
3 दिन में मिलेगा वीजा - फोटो : Adobe Stock

3 दिन में मिलेगा वीजा

अगर आप भी अजरबैजान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको वीजा के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां घूमने के लिए आपको ऑनलाइन अजरबैजान का ई-वीजा 3 दिन में मिल जाएगा। 

विज्ञापन
International Trip In under 1 lakh rupees azerbaijan tour guide in hindi disprj
यहां जाएं घूमने - फोटो : instagram

यहां जाएं घूमने

अजरबैजान एक ऐसे देश के रूप में उभरा है जो अपनी धार्मिक विविधता, इतिहास, और समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों से वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है। यदि आप यहां घूमने जा रहे हैं तो अपनी लिस्ट में कुछ जगहों को अवश्य शामिल करें। दिल्ली से आपको बाकू की फ्लाइट मिलेगी, जो अजरबैजान की राजधानी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed