फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों की ठंड से अलग इन शहरों की सैर देगी रूहानी एहसास, इस साल नये साल की शुरूआत करें यहां

Wed, 13 Nov 2019 03:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 13 Nov 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
places in india to celebrate new year this winter
- फोटो : pixa

जरूरी तो नहीं हर कोई ठंड देखना चाहता हो। क्योंकि पहाड़ों पर कुछ जगह बहुत ज्यादा ठंड होती है। तो अगर आप ठंड के मौसम में किसी ऐसी जगह जाना चाहते हों जहां पर सुहाना मौसम हो और सुंदर नजारे भी देखने को मिले तो बैग पैक कर लीजिए और निकल पड़िए इन खूबसूरत डेस्टिनेशन की ओर। जहां के नजारे और मौसम दोनों ही दिल जीत लेंगे आपके।


 
places in india to celebrate new year this winter
- फोटो : Pixabay
कुमाराकोम
पहाड़ों की बर्फ से अलग इस खूबसूरत जगह के नजारे ही अलग होते हैं। केरल में बसा कुमाराकोम अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां पर आपको बैक वाटर के सुंदर नजारों के साथ ही बढ़िया खाना और भी बहुत सी चीजें देखने को मिलेंगी। अगर आप पार्टनर के साथ हनीमून के लिए किसी ठंडी जगह नहीं जाना चाहते हैं तो कुमाराकोम बिल्कुल परफेक्ट डेस्टिनेशन है।


 
places in india to celebrate new year this winter
- फोटो : social media
बैंगलोर

अगर आप पहाड़ों के नजदीक रहते हैं और सर्दियों में  सुहाने मौसम को देखना हो तो निकल पड़िए बैंगलोर की सैर पर। इस शहर में केवल आईटी इंडस्ट्री ही नहीं है बल्कि यहां के आसपास बहुत से ऐसे सुंदर नजारे हैं जिन्हें देखने का मौका नहीं गंवाना चाहिए। अंगूर के सुंदर बाग सर्दियों में बेहद आकर्षक लगते हैं। इसके साथ ही बैंगलोर के पास बहुत से खूबसूरत बगीचे हैं जिनमें आप नये साल का जश्न मनाने का सपना देखते होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
places in india to celebrate new year this winter
- फोटो : pixa
गोवा

गोवा का नाम लेते ही आंखों के सामने एक खूबसूरत छवि बन जाती है। जिसमे धूप के किनारे बीच पर टहलते लोग और इठलाती समुद्र की लहरें नजर आती हैं। गोवा घूमने का सबसे सही समय सर्दियां ही होती है। नया साल मनाने के लिए हर साल यहां लाखों की तादाद में सैलानी आते हैं। तो अगर अभी तक आपने प्लान नहीं किया तो जल्दी से प्लान करिए और पहुंच जाइए इन सुंदर बीच का नजारा लेने।



 
विज्ञापन
places in india to celebrate new year this winter
- फोटो : pixa
चेन्नई

गर्मियों में कभी आपने चेन्नई की सैर की होगी तो आपको यहां के गर्म और चिपचिपाते मौसम का सामना करना पड़ा होगा। लेकिन अगर आपको चेन्नई के आसपास बने बीच, वाइल्डलाइफ पार्क, मंदिर और थीम पार्क देखने हैं तो सर्दियां बेस्ट हैं। ठंड के सुहाने मौसम में यहां के नजारे देखते हुए पूरी सर्दी बिता सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed