फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023 Snowfall Places: क्रिसमस-नए साल पर देखनी है बर्फबारी, तो इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

Sat, 31 Dec 2022 09:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 31 Dec 2022 09:02 AM IST
विज्ञापन
New Year 2023 Celebration Ideas Know Snowfall Destinations To Visit In India
भारत में बर्फबारी वाली जगहें - फोटो : pexel

New Year 2023 Celebration Ideas Know Snowfall Destinations : साल 2022 खत्म हो रहा है और नए साल 2023 का आगाज होने वाला है। दुनियाभर में लोग इस मौके को सेलिब्रेट करते हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस मना कर बीते हुए साल को विदाई देते हैं और 31 दिसंबर व 1 जनवरी को नए साल का जश्न मनाते हैं। नए साल के जश्न का सप्ताह बहुत ही उत्साहित करने वाला है, जिसे देश विदेश तक मनाया जाता है। लोग घरों में परिवार के साथ वक्त बिताते हैं, वहीं कुछ लोग पार्टी करते हैं। क्रिसमस और नए साल के मौके पर लोग अपने परिवार, दोस्तों के साथ घूमने भी जाते हैं। इस दौरान सर्दियों का मौसम रहता है, ऐसे में हिल स्टेशन की रौनक अधिक बढ़ जाती है। सर्दियों में विदेशों के नजारे बहुत सुंदर दिखते हैं लेकिन भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं जो सर्दियों में आपको आकर्षित करती हैं। क्रिसमस और नया साल दोनों ही वीकेंड पर पड़ रहा है, ऐसे में अगर आपको दोस्तों के साथ इस मौके पर किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां बर्फबारी का लुत्फ उठा सकें तो देश की कुछ खास जगहों पर जा सकते हैं। यहां आपको भारत के उन हिल स्टेशनों के बारे में बता रहे हैं, जहां 25 दिसंबर से जनवरी की शुरुआत में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। 

New Year 2023 Celebration Ideas Know Snowfall Destinations To Visit In India
गुलमर्ग - फोटो : अमर उजाला

गुलमर्ग, कश्मीर

कश्मीर भारत का स्वर्ग है। सर्दियों में कश्मीर के हिल स्टेशन बर्फ से ढके रहते हैं। अगर आप क्रिसमस या नए साल के मौके पर बर्फबारी देखना चाहते हैं तो कश्मीर के गुलमर्ग जा सकते हैं। गुलमर्ग में दिसंबर से फरवरी तक बर्फबारी हो सकती है। इस मौसम में बर्फबारी के कारण गुलमर्ग को विंटर वंडरलैंड कहा जाता है। गुलमर्ग भारत का सबसे बेहतरीन स्की डेस्टिनेशन भी है। अगर आप क्रिसमस यहां मनाने की सोच रहे हैं तो यह जगह आपको स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव करा सकती है।

New Year 2023 Celebration Ideas Know Snowfall Destinations To Visit In India
बर्फबारी के बाद मनाली। - फोटो : संवाद

मनाली, हिमाचल प्रदेश

सर्दियों की छुट्टियां सीमित हैं और वीकेंड पर किसी पास के हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं, साथ ही बर्फबारी देखना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश के मनाली जा सकते हैं। ओल्ड मनाली में आप अपने होटल के कमरे से बर्फबारी देख सकते हैं और इस खूबसूरत नजारे का आनंद ले सकते हैं। एडवेंचर पसंद लोगों के लिए मनाली शानदार जगह है, क्योंकि यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर सोलंग वैली है,जहां स्कीइंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2023 Celebration Ideas Know Snowfall Destinations To Visit In India
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

औली, उत्तराखंड

बर्फबारी देखने के लिए उत्तराखंड भी जा सकते हैं। उत्तराखंड का औली हिल स्टेशन स्नो स्पोर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप लग्जरी रिजॉर्ट से लेकर सामान्य होम स्टे तक में रह सकते हैं। ऑली में हिमालय की खूबसूरती और बर्फीली वादियों की झलक आपका मन मोह लेगी। क्रिसमस या नए साल के मौके पर परिवार व दोस्तों के साथ ऑली का सफर तय कर सकते हैं।

विज्ञापन
New Year 2023 Celebration Ideas Know Snowfall Destinations To Visit In India
तवांग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Discover India

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अगर सबसे ठंडी जगह की तलाश में हैं तो लेह-लद्दाख के बाद अरुणाचल प्रदेश का तवांग सबसे ठंडा है। यहां का तापमान हमेशा ठंडा रहता है और सर्दी महसूस होती है। दिसंबर में दोस्तों के साथ तवांग का प्लान बना सकते हैं। जीरो डिग्री सेल्सियस के कम के तापमान में बर्फबारी और बर्फ की चादर से ढकी पहाड़ियां आपको उत्साहित कर देंगी। तवांग ट्रेकिंग के लिए बेहतरीन जगह है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed