फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2022: यूपी में हैं मां दुर्गा के ये प्रसिद्ध मंदिर, इस नवरात्रि करें दर्शन

Sat, 02 Apr 2022 07:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 02 Apr 2022 07:08 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2022 Know These Famous Temple in UP to Visit on Navratri
यूपी के प्रसिद्ध देवी मंदिर - फोटो : iStock

इस साल 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू हुई है। नवरात्रि हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें देवी मां के नौ स्वरूपों की 9 दिनों तक पूजा की जाती है। लोग अपने घरों में कलश स्थापना कर मां की पूजा अर्चना करते हैं। इस दौरान देवी भक्त उपवास भी रखते हैं। नवरात्रि के नौ दिन आस्था, श्रद्धा से परिपूर्ण होते हैं, जिसमें लोग मां के नौ स्वरूपों के दर्शन के लिए मंदिर जाते हैं। भक्त महानवमी के दिन खासतौर पर मंदिर जाते हैं और माता के दर्शन करते हैं। वैसे तो भारत में कई प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर हैं, जहां भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। 52 शक्तिपीठों में मां का वास रहता है। ऐसे में अगर भक्त नवरात्रि में देवी मां के पवित्र और प्राचीन मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जान लें। अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो आपको माता के दर्शन के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं। उत्तर प्रदेश में ही देवी मां के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में यहां जान लीजिए, जिनसे भक्तों की अटूट आस्था जुड़ी है।

Navratri 2022 Know These Famous Temple in UP to Visit on Navratri
शैलपुत्री मंदिर, वाराणसी - फोटो : facebook

शैलपुत्री मंदिर, वाराणसी

देवी मां के नौ स्वरूपों में से एक माता शैलपुत्री के दर्शन करना चाहते हैं, तो पवित्र नगरी वाराणसी के अलईपुर क्षेत्र में मां शैलपुत्री का मंदिर है। यहां हर साल काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि यहां मां के दर्शन मात्र से ही भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

Navratri 2022 Know These Famous Temple in UP to Visit on Navratri
ललिता देवी मंदिर, नीमसार - फोटो : facebook

मां ललिता देवी मंदिर, सीतापुर

उत्तर प्रदेश में सबसे पवित्र स्थानों में नैमिष धाम है। यह सीतापुर के मिश्रिख में बसा है। नैमिष धाम में मां ललिता देवी मंदिर स्थित है। इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए दूर दराज से लोग आते हैं। ललिता देवी मंदिर माता के 52 शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि यहां माता सती का हृदय गिरा था। यहां सच्चे मन से पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2022 Know These Famous Temple in UP to Visit on Navratri
देवी पाटन मंदिर, बलरामपुर - फोटो : facebook

देवी पाटन मंदिर, बलरामपुर

यूपी के ही बलरामपुर जिले में तुलसीपुर में माता का प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर का नाम देवी पाटन मंदिर है। 52 शक्तिपीठों में देवी पाटन मंदिर भी है। यहां माता सती का वाम स्कंध के साथ पट गिरा था। इसलिए इस शक्तिपीठ का नाम पाटन पड़ा और यहां विराजमान देवी को माता मातेश्वरी कहा जाता है।

विज्ञापन
Navratri 2022 Know These Famous Temple in UP to Visit on Navratri
तरकुलहा मंदिर, गोरखपुर - फोटो : facebook

तरकुलहा मंदिर, गोरखपुर

बलरामपुर के करीब गोरखपुर जिले में माता का एक चमत्कारी मंदिर है, जो तरकुलहा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। इस मंदिर को लेकर एक मान्यता है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जब कोई अंग्रेज मां के मंदिर के पास से गुजरता था तो क्रांतिकारी बंधू सिंह अंग्रेज का सिर काटकर देवी मां को समर्पित करता था। अंग्रेजों ने बंधू सिंह को पकड़ लिया और सार्वजनिक फांसी की सजा सुनाई। लेकिन जैसे ही बंधू सिंह को फांसी दी जाने लगी, फांसी का फंदा टूट गया। ऐसा 6 बार हुआ। अंत में जल्लाद बंधू सिंह के सामने गिड़गिड़ाते हुए बोली कि अगर उसने बंधू सिंह को फांसी नहीं दी तो अंग्रेज से मार डालेंगे। बंधू सिंह ने माता से प्रार्थना की तो 7वीं बार उन्हें फांसी हो गई। उसके बाद से माता की महिमा दूर दूर तक फैली और लोग यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आने लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed