National Tourism Day 2023: दुनियाभर में घूमने का शौक रखने वाले लोगों का आंकड़ा करोड़ों में है। जितने लोग घूमना पसंद करते हैं, उतने ही घूमने योग्य जगहें भी हैं। दुनिया के तमाम देशों में कई विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, विश्व धरोहरें और ऐतिहासिक महत्व रखने वाली जगहें हैं। इन जगहों पर प्रति वर्ष बड़ी तादाद में लोग घूमने पहुंचते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। वैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विश्व पर्यटन दिवस सितंबर महीने में मनाते हैं। राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस का एक उद्देश्य ऐसे पर्यटन स्थलों की जानकारी देना है, जिनके बारे में लोगों को अधिक पता नहीं होता। ऐसा ही एक देश है, जहां बहुत खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इस देश को चारों ओर से दुश्मनों ने घेरा हुआ है और अक्सर यहां हमले करते हैं लेकिन इन देश के पर्यटन स्थल हमलों के बाद भी सुरक्षित हैं और अपनी सुंदरता को बनाए हुए हैं। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर जानिए दुश्मनों से घिरे ऐसे देश के बारे में जहां के पर्यटन स्थल की सैर करना बहुत ही शानदार अनुभव करा सकता है।
National Tourism Day 2023: दुश्मनों से घिरे इस देश पर होते रहते हैं हमले, लेकिन पर्यटन स्थलों पर नहीं आती आंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुश्मनों से घिरे देश में कई पर्यटन स्थल
इजराइल पर अक्सर हमले होते रहते हैं। इजराइल चारों ओर से दुश्मनों से घिरा देश है। इस सब के बावजूद यहां के पर्यटन स्थल बहुत प्रसिद्ध हैं। यहूदियों के देश इजराइल के चारों ओर इस्लामिक देश बसे हैं। अधिकतर पड़ोसी देश इजराइल के दुश्मन है। इस कारण सीमा पर हमेशा गंभीर स्थिति बनी रहती है और युद्ध की आशंका रहती है। लेकिन इजराइल एक कारण से भी प्रसिद्ध है, वह हैं यहां के पर्यटन स्थल।
इजराइल के पर्यटन स्थल
यरूशलेम
इजराइल की राजधानी यरूशलेम में ईसाइयों के इष्ट ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इसलिए यरूशलेम को धार्मिक जगहों में गिना जाता है। यहूदियों और मुस्लिमों दोनों के लिए यह एक पवित्र स्थान है। यरूशलेम में मशहूर होलोकॉस्ट संग्रहालय स्थित है, जो रिमेंबरेंस पर्वत की ढलान पर 42 सौ स्क्वायर मीटर फैला है।
होलोकॉस्ट म्यूजियम
होलोकास्ट संग्रहालय यहूदियों के इतिहास को दर्शाने वाली जगह है। इस जगह से जुड़ी एक और ऐतिहासिक कहानी है। एडोल्फ हिटलर ने यहां नाजी जर्मनी के 10 लाख से ज्यादा बच्चों समेत 60 लाख यहूदियों का नरसंहार किया था। इस नरसंहार की याद में वाशेम म्यूजियम बनाया गया, जो होलोकास्ट म्यूजियम के पास ही है। हर साल यहां लाखों लोग आते हैं।
ओल्ड सिटी ऑफ यरुशलम
ओल्ड सिटी ऑफ यरुशलम को दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह जगह यहूदियों का धार्मिक स्थल है। यहां वेस्टर्न वेलिंग वॉल, चर्च ऑफ द हॉली स्प्यूल्चर और डोम ऑफ द रॉक है।