Tourist Places In North India Full List: भारत पर्यटन स्थलों से समृद्ध देश हैं। यहां लगभग हर राज्य में बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं। ऐतिहासिक जगहों से लेकर सांस्कृतिकता को समाएं कई पर्यटन स्थल देश विदेश के यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां प्राकृतिकता के कई सुंदर नजारे देखने को मिल जाएंगे। अगर आप घूमने का शौक रखते हैं और भारत भ्रमण की इच्छा है तो सबसे पहले पर्यटन स्थलों से समृद्ध राज्यों व शहरों के बारे में जानकारी एकत्र कर लें। शुरुआत उत्तर भारत से करें। उत्तर भारत में कई राज्य हैं और इन राज्यों में दुनिया की सबसे प्रसिद्ध जगहें शामिल हैं। उत्तर भारत जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान राज्यों से मिलकर बना है। ये सारे राज्य अपने पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर हैं। यहां प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। 25 जनवरी को भारत राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मना रहा है। इस मौके पर जानिए उत्तर भारत के पर्यटन स्थलों के बारे में।
National Tourism Day: उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की लिस्ट, घूमने के लिए आसानी से जगह करें तय
25 जनवरी को भारत राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मना रहा है। इस मौके पर जानिए उत्तर भारत के पर्यटन स्थलों के बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह-लद्दाख से जम्मू कश्मीर तक
जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। जम्मू कश्मीर में कई खूबसूरत जगहें घूमने के लिए हैं। यहां शानदार प्राकृतिक नजारों के साथ ही प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भी हैं। बर्फ से ढके लेह लद्दाख को घूमना बेहतर विकल्प हो सकता है। जम्मू के वैष्णो देवी से लेकर इसके अलावा गुलमर्ग और श्रीनगर समेत कश्मीर के कई स्थान घूमने लायक हैं।
- लेह-लद्दाख
- वैष्णो देवी
- गुलमर्ग
- पहलगाम
- श्रीनगर
- गुरेज
- अरुवैली
- युसमर्ग
- लोलाब वैली
Trip To Kashmir: 7 दिन में घूम सकते हैं कश्मीर की हर खूबसूरत वादी, इस तरह बनाएं सफर की योजना
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल
हिमाचल प्रदेश गर्मियों और सर्दियों दोनों ही मौसम में घूमने के लिए बेहतर विकल्प है। हिमाचल प्रदेश में कई प्रसिद्ध जगहें हैं, जहां सर्दियों में बर्फीले पहाड़, स्नो फॉलिंग जैसे नजारे देख पाएंगे, वहीं गर्मियों में पहाड़ों पर पिघलती बर्फ के बीच कई एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं।
- धर्मशाला
- शिमला
- डलहौजी
- कुल्लू और मनाली
- स्पीति घाटी
- कसौली
- बीर-बिलिंग हिल स्टेशन
- कुफरी
- किन्नौर
उत्तराखंड के पर्यटन स्थल
उत्तराखंड धर्म और अध्यात्म का केंद्र है। उत्तराखंड में भारत के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। यहां चारो धाम, केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री स्थित हैं। योग नगरी ऋषिकेश और हरिद्वार है। इसके अलावा सबसे ज्यादा और खूबसूरत हिल स्टेशन भी उत्तराखंड में मिल जाएंगे। उत्तराखंड के कुछ पर्यटन स्थलों की लिस्ट दी जा रही है।
- नैनीताल
- मसूरी
- देहरादून
- रानीखेत
- अल्मोड़ा
- औली
- धनोल्टी
- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
- बिनसर
- लैंसडाउन
- ऋषिकेश और हरिद्वार
- केदारनाथ
- गंगोत्री
- बद्रीनाथ
Uttarakhand Hill Stations: उत्तराखंड के पांच हिल स्टेशन, मात्र 5000 रुपये में घूम सकते हैं आप
उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल
दुनिया के सात अजूबों से लेकर भगवान राम और श्रीकृष्ण की जन्मभूमि उत्तर प्रदेश में ही स्थित है। यहां संगम नगरी, कई ऐतिहासिक जगहें भी हैं। उत्तर प्रदेश के छोटे से बड़े शहरों तक कई धार्मिक स्थल, शक्तिपीठ और ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने को मिल सकता है।
- आगरा
- मथुरा-वृंदावन
- वाराणसी
- प्रयागराज
- लखनऊ
- अयोध्या