फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केवल 50 रुपए खर्च कर घूम लें मध्य प्रदेश के ये शहर, शानदार रहेगा वीकेंड

Sat, 07 Dec 2019 11:45 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 07 Dec 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Cheapest Madhya Pradesh Tour Packages City Walk Festival in only 50 Rupees
Madhya Pradesh, MP Tour, MP tourism - फोटो : Twitter@MP tourism

वीकेंड पर क्या कर रहे हैं? क्या कहीं घूमने का प्लान बनाया है? नहीं बनाया तो हम आपको बता रहे हैं, एक शानदार अवसर के बारे में। मध्य प्रदेश पर्यटन आपके लिए प्रमुख शहरों की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू होने का मौका लाया है। आप शहर पहुंचे, घूमने का पंजीकरण शुल्क केवल 50 रुपए लगेगा। आइए जानते हैं इस सिटी वॉक फेस्टिवल के बारे में: 

Cheapest Madhya Pradesh Tour Packages City Walk Festival in only 50 Rupees
Madhya Pradesh tourism - फोटो : Twitter@MP tourism

मध्य प्रदेश टूरिज्म समय-समय पर सिटी वॉक फेस्टिवल का आयोजन कराता है। इसमें पर्यटकों को पर्यटन स्थलों की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता, समृद्धशाली इतिहास, परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराया जाता है। नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करने के शौकीनों के लिए यह शानदार मौका होता है।

Cheapest Madhya Pradesh Tour Packages City Walk Festival in only 50 Rupees
Madhya Pradesh Tourism - फोटो : Twitter@MP tourism

झीलों का शहर- भोपाल
वीकेंड पर झीलों के शहर भोपाल की सैर करना आपके लिए बेहतर विकल्प है। खूबसूरत झीलों के पास आपको सुकून का अनुभव होगा। वहीं, इस शहर में कई संग्रहालय भी हैं, जहां मानव विकास की कई कलाकृतियां आप देख सकेंगे। पर्यटकों को यहां की संस्कृति से परिचित होने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest Madhya Pradesh Tour Packages City Walk Festival in only 50 Rupees
Madhya Pradesh tourism - फोटो : Twitter@MP tourism

ऐतिहासिक शहर चंदेरी
मध्य प्रदेश का चंदेरी शहर यूं तो पर्यटकों के बीच लोकप्रिय नहीं रहा है, लेकिन यह शहर ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। कुछ नया जानने, समझने, एक्सप्लोर करने और घूमने का मन हो, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है। 

विज्ञापन
Cheapest Madhya Pradesh Tour Packages City Walk Festival in only 50 Rupees
Madhya Pradesh tourism - फोटो : Twitter@MP tourism

खूबसूरत शहर बुरहानपुर
बुरहानपुर भी पर्यटकों के बीच ज्यादा लोकप्रिय नहीं है, लेकिन यह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। पर्यटकों के लिए यहां घूमने का अनुभव अपने आप में अनोखा होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed