Mothers Day 2025 Celebration Ideas: इस साल मदर्स डे 11 मई 2025 को मनाया जा रहा है। चूंकि मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाते हैं, ऐसे में इस दिन साप्ताहिक अवकाश भी मिल जाता है। मां के साथ वक्त बिताने के लिए आपके पास छुट्टी भी होती है। ऐसे में इस छुट्टी का फायदा उठाकर आप मां के दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं। मदर्स डे पर वीकेंड ट्रिप पर जाना एक अच्छा विचार हो सकता है। इसी बहाने मां को भी सुकून से छुट्टी बिताने और परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिल जाएगा। हालांकि अगर ट्रिप पर जाने के लिए न तो अधिक छुट्टी और न ही बजट है तो भी आप ट्रिप जैसा आनंद मां को महसूस करा सकते हैं।
Mothers Day 2025: मदर्स डे पर मां को इन जगहों की सैर जरूर कराएं, यह दिन हमेशा रखेंगी याद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 10 May 2025 02:18 PM IST
सार
Mothers Day 2025 Celebration Ideas: आपके शहर में ऐसी पांच जगहें जरूर होंगी जो लगभग हर मां को पसंद आती हैं। मदर्स डे के मौके पर मां को एक दिन की छुट्टी में इन जगहों पर घुमाने के लिए ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन