India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े सैन्य तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के कई एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं और 400 से अधिक फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में स्थित माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सावधानी और जागरूकता आवश्यक है। सरकार और प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई अहम दिशानिर्देश और एडवाइजरी जारी की हैं, जिन्हें हर यात्री को ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि मौजूदा हालात में यात्रियों को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Indo-Pakistan Tension: माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जा रहे लोग हो जाएं सतर्क, जारी हुई नई एडवाइजरी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 09 May 2025 07:17 PM IST
सार
India Pakistan Tension जम्मू क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पूरे कटरा और त्रिकुटा पहाड़ियों के आसपास सख्त निगरानी रखी जा रही है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहनों की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन