Monsoon Travel Tips : मानसून में घर से निकलना मजेदार भी हो सकता है लेकिन तेज बारिश में घूमना मुश्किल भी बन सकता है। बरसात के मौसम में पर्यटन स्थलों की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है। प्राकृतिकता और हरियाली बारिश की बूंदों में अधिक सुंदर लगते लगती है। कई लोग इस मौसम में घूमने का प्लान बनाते हैं।
Monsoon Travel Tips: बारिश के मौसम में जा रहे हैं घूमने तो भूल से भी न करें ये गलतियां, होगा पछतावा
वाटरप्रूफ बैग
सफर के लिए सामान पैक करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका लगेज बैग वाटरप्रूफ हो। बारिश के पानी में भीगने की संभावना होने पर भी वाटरप्रूफ बैग के अंदर का सामान सुरक्षित रहेगा। सफर के लिए जो सामान साथ ले जा रहे हैं, वह खराब होने से बच जाएगा।
सही जगह का चयन
सफर पर घूमने जा रहे हैं तो प्रयास करें कि उपयुक्त जगह पर यात्रा का प्लान बनाएं। किसी ऐसी जगह की यात्रा पर न जाएं, जहां बारिश में सड़कें बंद हो जाती हों, अधिक लैंडस्लाइड होता हो या बारिश में उस जगह के पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया जाता हो। ऐसा करने से सफर पर जाना बर्बाद नहीं होगा।
मानसून में है घूमने की योजना? इन खूबसूरत जगहों पर लें बारिश का मजा
सही कपड़ों का चयन
मानसून में यात्रा पर जा रहे हैं तो सही तरह के कपड़ों का चयन करें। बरसात के मौसम में कभी भी बारिश हो जाती है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर हैं तो बारिश में भीग भी सकते हैं। कपड़े ऐसे पहनें जो जल्दी सूख जाएं। अन्यथा सफर के दौरान आप गीले कपड़ों में परेशान होते रहेंगे। इसके अलावा कपड़े सुखाने की समस्या बनी रहेगी।
खाने का सामान
मानसून में अचानक से तेज बारिश हो जाती है। बारिश के कारण हो सकता है कि आपको होटल के कमरे में बंद होना पड़े। बाहर न निकल पाने के कारण खाने की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पास में कुछ स्नैक्स या हल्का खाने का सामान रखें, ताकि कुछ समय के लिए अगर होटल से बाहर न जा पाएं तो भूख लगने पर खाने की दिक्कत न हो। कई होटल फूड डिलीवरी की सुविधा देते हैं, पर यह महंगा पड़ सकता है।