फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Tourist Places: मानसून में है घूमने की योजना? इन खूबसूरत जगहों पर लें बारिश का मजा

Tue, 04 Jul 2023 01:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 04 Jul 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
Monsoon Tourist Places in India Visit Hill Stations Near Noida During Rainy Season
मानसून डेस्टिनेशन - फोटो : istock

Monsoon Tourist Places in India : मानसून जारी है। इस मौसम में कभी भी बारिश हो जाती है। बारिश का मौसम कई लोगों को पसंद होता है लेकिन जब इसी बारिश में घर से बाहर घूमने के लिए निकलना हो तो अक्सर ही कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। घूमने का शौक रखने वाले लोग मानसून में चाहकर भी सफर की योजना नहीं बना पाते हैं, क्योंकि बारिश के कारण पहाड़ों पर लैंडस्लाइड या रास्ते बंद होने की समस्या होने की आशंका बनी रहती है।



हालांकि पहाड़ों की बारिश देखने के लिए लोग उत्साहित भी रहते हैं। ऐसे में जो लोग मानसून में पहाड़ों की बारिश का मजा लेना चाहते हैं, वह ऐसी जगहों का चयन कर सकते हैं, जहां की खूबसूरती बारिश में अधिक बढ़ जाती है और सफर आसानी से किया जा सकता है।

ध्यान रखें कि बारिश के मौसम में ऐसे हिल स्टेशन पर जाने से बचें, जो दुर्गम रास्तों से होते हुए जाता हो। अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों पर भी न जाएं। यहां आपको मानसून में घूमने के लिए कुछ खूबसूरत जगहों के विकल्प दिए जा रहे है, जहां की खूबसूरती बारिश में दोगुनी हो जाती है।
 

Monsoon Tourist Places in India Visit Hill Stations Near Noida During Rainy Season
मानसून डेस्टिनेशन - फोटो : istock

कौसानी, उत्तराखंड

उत्तराखंड में कौसानी नाम का एक छोटा सा गांव है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी पसंद किया जाता है। मानसून में यहां बादल घरों के ऊपर तक जाते हैं। नजारा एकदम स्वर्ग के समान नजर आने लगता है। मानसून में कौसानी की यात्रा कर सकते हैं। यहां ट्रेकिंग कर सकते हैं, साथ ही गांधी आश्रम, रुद्रधारी फाल्स और गुफाएं, चाय के बागान, नाशपाती के फार्म और बैजनाथ मंदिर आदि घूम सकते हैं। कौसानी में मध्यम मात्रा में वर्षा होती है, जो सफर के लिए उपयुक्त मौसम रहता है।

Monsoon Tourist Places in India Visit Hill Stations Near Noida During Rainy Season
Udaipur - फोटो : istock

उदयपुर, राजस्थान

दिल्ली एनसीआर से करीब राजस्थान का उदयपुर शहर है, जो अपने पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर है। उदयपुर में मानसून के महीने में आना बेहद मजेदार अनुभव करा सकता है। अरावली पहाड़ी पर बसे इस शहर को झीलों का शहर भी कहते हैं। यहां नौका विहार कर सकते हैं। साथ ही सिटी पैलेस, पिछोला झील, मानसून पैलेस, फतेह सागर झील, गुलाब बाग और मोती मगरी घूम सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Tourist Places in India Visit Hill Stations Near Noida During Rainy Season
धर्मशाला - फोटो : facebook

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित धर्मशाला बहुत खूबसूरत पर्यटन स्थल है। मानसून के मौसम में धर्मशाला की प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली दोगुना बढ़ जाती है। धर्मशाला में तिब्बती संग्रहालय, कालचक्र मंदिर, कांगड़ा घाटी, युद्ध स्मारक, एचपीसीए स्टेडियम घूम सकते हैं।

विज्ञापन
Monsoon Tourist Places in India Visit Hill Stations Near Noida During Rainy Season
Flower Valley, Uttarakhand - फोटो : pixabay

फूलों की घाटी, उत्तराखंड

उत्तराखंड में वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त फूलों की घाटी मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। बारिश का पानी जब इस जगह पर गिरता है तो रंग बिरंगे फूल खिल उठते हैं। फूलों की घाटी हिमालय की सबसे ऊंची घाटी में से एक है। मानसून में फ्लावर वैली की यात्रा के लिए जाएं तो यहां एशियाई काले भालू, हिम तेंदुए और कई लुप्तप्राय जानवर भी देखने को मिल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed