फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas: मुंबई में ऐसे मनाएं क्रिसमस का जश्न, इन तरीकों से शानदार हो जाएगा आपका सेलिब्रेशन

Wed, 25 Dec 2019 09:32 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 25 Dec 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
christmas celebration in mumbai will be best ever christmas 2019 Celebration
Christmas Celebration - फोटो : Pixabay

क्रिसमस में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। दुनिया भर में इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है और भारत के भी कई शहरों में अभी से ही जश्न का माहौल है। पर्यटन के लिहाज से मशहूर कई शहर क्रिसमस के रंग में रंगने लगे हैं। आज हम बता रहे हैं देश के एक ऐसे शहर के बारे में जहां आपका क्रिसमस सेलिब्रेशन शानदार हो जाएगा।



christmas celebration in mumbai will be best ever christmas 2019 Celebration
Christmas - फोटो : Pixels.com

अगर आप क्रिसमस अलग अंदाज में मनाना चाहते हैं तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जाएं। मायानगरी कही जाने वाली मुंबई मे क्रिसमस सेलिब्रिशन बहुत ही शानदार और मजेदार होता है। कुछ स्पेशल तरीके अपना कर इस सेलिब्रेशन को आप और ज्यादा रोमांचक बना सकते हैं। आइए, जानते हैं कुछ ऐसी बातें, जिसके जरिए आपका मुंबई क्रिसमस सेलिब्रेशन का अनुभव यादगार बन जाएगा।

christmas celebration in mumbai will be best ever christmas 2019 Celebration
Church, mumbai - फोटो : Pixabay

मुंबई में कई सारे प्रसिद्ध चर्च हैं। अफगान चर्च, होलीनेम कैथेड्रल, सेंट माइकल चर्च और माउंट मैरीज बैसिलिका जैसे खास चर्च में होने वाले मिडनाइट मास में आप शामिल हो सकते हैं। यह आपके लिए शानदार अनुभव होगा। यहां कैरॉल्स(विशेष प्रार्थना गीत) गाए जाते हैं। आप भी इसमें शामिल होकर सुर मे सुर मिला सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
christmas celebration in mumbai will be best ever christmas 2019 Celebration
मुंबई की नाइट लाइफ(File Photo) - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई की नाइट लाइफ का तो क्या ही कहना! कहते हैं खास मौकों पर यह शहर सोता ही नहीं है। खासकर क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के समय। यहां सड़कों पर जश्न का माहौल रहता है। कई सारे शॉपिंग मॉल में क्रिसमस स्पेशल इवेंट आयोजित होते हैं। कई इवेंट में लोग सैंटा क्लॉज बनकर बच्चों के बीच गिफ्ट बांटते हैं।

विज्ञापन
christmas celebration in mumbai will be best ever christmas 2019 Celebration
Dinner Party

क्रिसमस जैसे मौकों पर भला कौन शानदार डिनर नहीं करना चाहेगा। मुंबई में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। कई सारे होटल, पब और रेस्तरां में क्रिसमस स्पेशल व्यंजन बनाए जाते हैं। क्रिसमस पाई, पुडिंग, रोस्ट केक, स्टफ्ड केक जैसे कई फूड आइटम का स्वाद आपको याद रह जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed