फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Reach Magh Mela: माघ मेला कैसे पहुंचे ? यहां दी जा रही है पूरी ट्रैवल गाइड

Sun, 04 Jan 2026 01:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 04 Jan 2026 01:25 PM IST
सार

How To Reach Magh Mela: अगर आप माघ मेला जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये लेख आपके काम का होने जा रहा है। हम यहां बताएंगे कि माघ मेला कैसे पहुंचा जा सकता है। 

विज्ञापन
magh mela 2026 how to reach magh mela in prayagraj magh mela kaise pahunche
माघ मेला 2026 - फोटो : Amar Ujala
How To Reach Magh Mela: माघ मेला, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का एक प्रमुख पर्व है, जो हर साल माघ महीने में लगता है। ये मेला श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में लोग पवित्र स्नान और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।


इस मेले में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कला और स्वादिष्ट व्यंजन देखने को मिलते हैं। अगर आप माघ मेला जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। यहां हम बताएंगे कि माघ मेला कैसे पहुंचा जा सकता है, किन साधनों से यात्रा करना सुविधाजनक है और मेले का आनंद लेने के लिए क्या तैयारी करनी चाहिए। 
magh mela 2026 how to reach magh mela in prayagraj magh mela kaise pahunche
रेलमार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेलमार्ग

यदि आप रेल मार्ग से यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो ये काफी सुविधाजनक माना जाता है। माघ मेला आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु और पर्यटक रेल मार्ग का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं। मेले के नजदीकी बड़े रेलवे स्टेशन प्रयागराज तक देशभर के कई बड़े स्टेशनों से ट्रेनें आती हैं। अनुमानित किराये की बात करें तो स्लीपर क्लास का किराया लगभग ₹200–₹400, सेकंड एसी ₹800–₹1,200 और फर्स्ट एसी ₹1,500–₹2,500 तक होता है। स्टेशन से मेले तक टैक्सी, ऑटो रिक्शा और बस सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे पर्यटक आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। भीड़ के समय पहले से टिकट बुक करना सबसे सुरक्षित होता है।

 
magh mela 2026 how to reach magh mela in prayagraj magh mela kaise pahunche
हवाई जहाज से यात्रा - फोटो : Adobe Stock
हवाई जहाज से यात्रा

दूरदराज से आने वाले पर्यटक हवाई जहाज का विकल्प चुन सकते हैं। इससे आपका समय बच सकता है। इसके लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद कैब, टैक्सी या बस सेवा से मेले तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। हवाई यात्रा सबसे तेज तरीका है और फ्लाइट किराया शहर और एयरलाइन के हिसाब से ₹2,000–₹6,000 के बीच होता है। तो अगर आप काफी दूर से आ रहे हैं तो हवाई जहाज से वहां पहुंचे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
magh mela 2026 how to reach magh mela in prayagraj magh mela kaise pahunche
बस से यात्रा - फोटो : Adobe stock
बस से यात्रा 

सड़क मार्ग से माघ मेला जाना भी आसान और सुविधाजनक है। राज्य परिवहन निगम और कई निजी बस ऑपरेटर नियमित बस सेवाएं प्रदान करते हैं। नॉन-एसी बस का किराया ₹150–₹300 और एसी बस का ₹400–₹700 के बीच होता है। बस से मेले तक पहुंचना सीधे और आरामदायक होता है। सड़क मार्ग से यात्रा करने का फायदा ये है कि आप अपनी सुविधा अनुसार रूट और स्टॉपेज तय कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में बस से रात के समय यात्रा न करें। 

 
विज्ञापन
magh mela 2026 how to reach magh mela in prayagraj magh mela kaise pahunche
निजी वाहन से यात्रा - फोटो : AI जनरेटेड
निजी वाहन से यात्रा

यदि आप निजी वाहन से यात्रा करना पसंद करते हैं तो कार एक सुविधाजनक विकल्प है। सड़क मार्ग से यात्रा करने पर आप अपनी सुविधा के अनुसार समय और रूट तय कर सकते हैं। इसमें सिर्फ आपके लिए ईधन का खर्चा जाएगा, जो गाड़ी की माइलेज पर निर्भर करता है। निजी वाहन से यात्रा करने के फायदे ये हैं कि आप स्टॉपेज पर आराम कर सकते हैं, खाने-पीने का प्रबंध खुद कर सकते हैं और रास्ते के छोटे कस्बों का अनुभव भी ले सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed