फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lonavala Trip: लोनावला जा रहे हैं तो इन चीजों का जरूर उठाएं लुत्फ,सफर का मजा हो जाएगा दोगुना

Wed, 19 Apr 2023 03:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 19 Apr 2023 03:33 PM IST
विज्ञापन
Lonavala Trip Plan Know Best Places to Explore in Lonavala Travel News in Hindi
Lonavala - फोटो : Social

Lonavala Trip Plan : गर्मी के मौसम में लोग बाहर घूमने जाने से बचते हैं। गर्मी में तापमान अधिक होने और चिलचिलाती धूप के कारण लोग सफर पर जाने का प्लान नहीं बनाते। हालांकि घूमने का शौक रखने वाले लोग लगभग हर महीने ही ट्रिप पर जाना चाहते हैं। ऐसे में आप गर्मी में घूमने जाना चाहते हैं तो ऐसी जगहों पर जाएं, जहां का मौसम सुहाना हो और गर्मी में राहत मिल सके। अगर आप मुंबई, पुणे या महाराष्ट्र के किसी शहर के रहने वाले हैं तो दोस्तों व परिवार के साथ इस मौसम में लोनावला घूमने जा सकते हैं। लोनावला छुट्टी बिताने के लिए बेहतरीन हॉलीडे स्पाॅट है। यहां आप शॉर्ट ट्रिप पर जा सकते हैं। लोनावला में हर साल हजारों पर्यटक आते हैं, जो यहां की बेहतरीन गुफा से लेकर लोकप्रिय बौद्ध मंदिर घूमने जाते हैं। हरियाली के बीच बसे लोनावला की सैर के लिए जाएं तो कुछ बेहतरीन चीजों का लुत्फ जरूर उठाएं।

Lonavala Trip Plan Know Best Places to Explore in Lonavala Travel News in Hindi
Wax Museum - फोटो : facebook

लोनावला में वैक्स म्यूजियम

लोनावला जाएं तो वैक्स म्यूजियम जरूर घूमें। इस म्यूजियम में कपिल देव, ए आर रहमान, राजीव गांधी और माइकल जैक्सन समेत कई हस्तियों के वैक्स स्टैच्यू बने हैं। इस जगह को परिवार या दोस्तों से साथ एक्सप्लोर करने में आनंद आएगा। आप यहां बेहतरीन तस्वीरें भी क्लिक करा सकते हैं।

Lonavala Trip Plan Know Best Places to Explore in Lonavala Travel News in Hindi
karla caves - फोटो : istock

कार्ला गुफाएं

लोनावला में कार्ला गुफाएं मौजूद हैं। यह पुणे-मुंबई राजमार्ग पर स्थित है। कार्ला गुफाएं सह्याद्री पहाड़ियों में खोजी गईं गुफाओं में से एक मानी जाती हैं। यहां के अद्भुत नजारे और अनुभव आपको रोमांच से भर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lonavala Trip Plan Know Best Places to Explore in Lonavala Travel News in Hindi
lonavala - फोटो : istock

अमृतांजन पॉइंट

पिकनिक मनाने के लिए लोनावला में स्थित अमृतांजन प्वाइंट शानदार जगह है। खंडाला घाट के पास स्थित अमृतांजन पाइंट हरियाली और एरियल व्यू के लिए मशहूर है। यहां परिवार या दोस्तों के साथ आप साल के किसी भी महीने में जा सकते हैं।

विज्ञापन
Lonavala Trip Plan Know Best Places to Explore in Lonavala Travel News in Hindi
Lonavala - फोटो : pixabay

कुने फॉल्स

गर्मी में वाटरफॉल का लुत्फ उठाने के लिए भी लोनावला बेहतरीन हाॅलीडे स्पाॅट है। बुशी बांध के पास कुने फॉल्स युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। वॉटरफॉल के आसपास काफी हरियाली है। मानसून के वक्त वाॅटर फाॅल का फ्लो बढ़ जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed