List Of 50 Hill Stations Near Delhi: अधिकतर लोगों को घूमने का शौक होता है लेकिन सफर के लिए छुट्टियों की कमी रहती है। ऐसे में जो लोग घूमना चाहते हैं वह अपने शहर से करीब के पर्यटन स्थलों का विकल्प अपनाते हैं। दिल्ली के पास हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्य हैं, जो हिल स्टेशनों के मामले में काफी समृद्ध हैं। यहां हिमालय के करीब सुंदर पहाड़ियों की चोटी पर स्थित कई ऐसे हिल स्टेशन हैं जो पर्यटकों के लिए पसंदीदा हैं। गर्मियों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर सबसे अधिक भीड़ भी होती है। हालांकि जिन यात्रियों के पास घूमने के लिए छुट्टियां कम हैं, वह ऐसे विकल्प का चयन करें, जहां सफर के मार्ग में पूरा वक्त जाया न हो।
Nearest Hill Stations: नैनीताल-मसूरी छोड़िए दिल्ली के बेहद करीब हैं ये 50 हिल स्टेशन, यहां देखें पूरी सूची
दो से तीन दिन की छुट्टी में घूमने के लिए दिल्ली एनसीआर के सबसे करीब स्थित इन 50 हिल स्टेशनों की सैर की योजना बना सकते हैं। उसके लिए दिल्ली से नजदीकि हिल स्टेशनों की पूरी लिस्ट देख लें।
दिल्ली के सबसे पास हैं ये हिल स्टेशन
उत्तराखंड के हिल स्टेशन
1. मसूरी
दिल्ली से मसूरी की दूरी लगभग 290 किमी है, जहां पहुंचने के लिए करीब साढ़े छह घंटे का वक्त लग सकता है।
2. नैनीताल
नैनीताल 300 किमी के अंदर है। अगर आप दिल्ली से नैनीताल की यात्रा करना चाहते हैं तो लगभग 7 घंटे का सफर तय करके यहां पहुंच सकते हैं।
3. लैंसडाउन
दिल्ली एनसीआर से लैंसडाउन करीब 258 किमी है। लगभग छह घंटे का सफर तय करके आप लैंसडाउन पहुंच सकते हैं।
4. रानीखेत
राजधानी दिल्ली से आठ घंटे का सफर तय करके रानीखेत के प्राकृतिक मनमोहक दृश्यों का लुत्फ उठाने पहुंच सकते हैं ,जो कि लगभग 340 किमी दूर है।
5. अल्मोड़ा
दिल्ली से अल्मोड़ा लगभग 400 किमी की दूरी पर है, जहां सड़क मार्ग से यात्रा में आपको आठ से नौ घंटे का वक्त लग सकता है।
6. भीमताल
दिल्ली से भीमताल 300 किलोमीटर के अंदर पड़ता है। दिल्ली से भीमताल का सफर गाड़ी से कर रहे हैं तो कम से कम छह घंटे का वक्त लग सकता है।
7. कौसानी
10 घंटे के सड़क मार्ग यात्रा के जरिए आप दिल्ली से कौसानी पहुंच सकते हैं जो कि राजधानी से करीब 420 किमी दूर है।
8. धनौल्टी
मसूरी से लगभग 60 किमी दूर और दिल्ली से 250 से 300 किमी के अंदर धनौल्टी है। इस सर्द और सुंदर हिल स्टेशन को घूमने के लिए आपको लगभग 7-8 घंटे का सफर तय करना पड़ सकता है।
9. चकराता
दिल्ली से चकराता पानीपत एक्सप्रेस वे मार्ग से 320 किमी दूर है। चकराता की दूरी तय करने में यात्री को लगभग आठ घंटे का वक्त लग सकता है।
10. खिर्सू
राजधानी दिल्ली से उत्तराखंड का प्यारा सा हिल स्टेशन खिर्सू लगभग 380 किमी दूर है, जिसका सफर तय करने में आठ से नौ घंटे लग सकते हैं।
11. नौकुचियाताल
नौकुचियाताल जाने के लिए लगभग 6-7 घंटे का वक्त लग सकता है। इसकी दूरी करीब 320 किमी है।
12. पिथौरागढ़
प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक स्थल की सैर के लिए पिथौरागढ़ की यात्रा कर सकते हैं जो दिल्ली से 470 किमी दूर है।
13. बिनसर
दिल्ली से बिनसर लगभग 430 किमी दूर है, जिसकी यात्रा करने में 10-11 घंटे का वक्त लग सकता है।
14. औली
गर्मियों में ठंडा रहने वाला औली हिल स्टेशन दिल्ली से 500 किमी दूर है। इस हिल स्टेशन का सफर तय करने में 11 घंटे का वक्त लग सकता है।
15. चंपावत
दिल्ली से चंपावत 410 किमी की दूरी पर है, जहां का सफर तय करने में साढ़े सात घंटे का वक्त लग सकता है।
16. टिहरी
सड़क मार्ग के जरिए छह से सात घंटे का सफर करके लगभग 300 किमी की दूरी तय की जा सकती है। यहां आप विशालकाय टिहरी बांध, सुरकंडा माता मंदिर, नाग टिब्बा आदि घूम सकते हैं।
17. पौड़ी
लगभग 300 किमी दूर पौड़ी गढ़वाल है, जिसकी यात्रा में आठ घंटे का वक्त लग सकता है। पौड़ी के अधिकांश स्थान बर्फ से लदे हुए हैं। यहां कई खूबसूरत हिंदू मंदिर हैं, जैसे श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, कंडोलिया मंदिर आदि।
18. रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग में घूमने के लिए पंच प्रयाग, कोटेश्वर महादेव मंदिर और लोकप्रिय केदारनाथ मंदिर स्थित है। दिल्ली से रुद्रप्रयाग की दूरी 372 किमी है, जिसका सफर तय करने में नौ घंटे का वक्त लग सकता है।
19. चोपता
दिल्ली वाले चोपता की सैर के लिए भी जा सकते हैं। दिल्ली से चोपता की दूरी लगभग 414 किमी है, जिसका सफर तय करने में 10 से 11 घंटे लग सकते हैं।
20. गोपेश्वर
गोपेश्वर में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें हैं, जिसमें गोपीनाथ मंदिर, ओक व्यू, सागर गांव और आसपास के मंदिरों में तुंगनाथ मंदिर शामिल है। दिल्ली से गोपेश्वर की दूरी करीब 450 किमी है और यात्रा में 11-12 घंटे का समय लग सकता है।
21. चमौली
उत्तराखंड के चार धामों में से एक बद्रीनाथ मंदिर चमोली में है। यहां रूद्रनाथ मंदिर, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी जैसे तमाम शानदार स्थल हैं। दिल्ली से चमोली की यात्रा लगभग 12-13 घंटे में करीब 487 किमी की दूरी तय करके की जा सकती है।
22. चंबा
दिल्ली से चंबा सड़क मार्ग के जरिए लगभग 300 किमी की दूरी पर है। चंबा में लक्ष्मी नारायण का मंदिर है, श्री चामूंडा शक्तिपीठ है और यहां की सुंदर घाटी व झीलें पर्यटकों का मनमोह लेती हैं।
23. हरसिल घाटी
हरसिल घाटी दिल्ली से लगभग 480 किमी दूरी पर है। गंगोत्री धाम हरसिल घाटी पर ही स्थित है। यहां लामा टाॅप, गरतांग गली और सातताल घूमने जा सकते हैं।
24. कौसानी
कौसानी अपने हिमालयी दृश्यों और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहां अनासक्ति आश्रम, पंत संग्रहालय, कौसानी चाय बागान और माल रोड की सैर की जा सकती है। लगभग 420 किमी दूर कौसानी तक पहुंचने में 10-11 घंटे लग सकते हैं।
25. भवाली
उत्तराखंड के भवाली में चाय बागान, लोक सांस्कृतिक संग्रहालय और प्राचीन मंदिर हैं। यह स्थान दिल्ली से लगभग 300 किमी दूर है।
हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन
26. शिमला
हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में शिमला का नाम शीर्ष पर है। शिमला में हर साल देशभर से लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। दिल्ली से शिमला की दूरी लगभग 342 किमी है, जहां पांच से छह घंटे का सफर तय करके पहुंचा जा सकता है।
27. कसौली
दिल्ली से कसोली की दूरी लगभग 300 किमी है, जहां पहुंचने के लिए सड़क मार्ग के जरिए आठ घंटे का वक्त लग सकता है।
28. नाहन
दिल्ली से नाहन की दूरी लगभग 265 किमी है। छह घंटे का सफर तय करके नाहन की यात्रा की जा सकती है। नाहन में घूमने के लिए रेणुका झील, सुकेती जीवाश्म पार्क, जैतक किला और रेणुका वन्यजीव अभ्यारण प्रमुख हैं।
29. चैल
अगर आप हिमाचल प्रदेश के चैल हिल स्टेशन की सैर करना चाहते हैं तो आपको लगभग 375 किमी का सफर तय करना होगा , जिसमें आठ घंटे का वक्त लग सकता है। चैल में काली का टिब्बा मंदिर, सिद्ध बाबा मंदिर , साधुपुल झील और चैल पैलेस पर्यटकों के बीच मुख्य आकर्षण हैं।
30. शोगी
दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के शोघी की दूरी 364 किमी है। शोघी पहुंचने में लगभग सात घंटे का वक्त लग सकता है। शोघी में चैडविक फॉल्स, तारा देवी मंदिर, द मिस्टीरियस हिल आदि घूमने जा सकते हैं।
31. परवाणू
दिल्ली से परवाणू की दूरी लगभग 270 किमी है। परवाणू में मनसा देवी मंदिर, शानदार रिसाॅर्ट, फूलों का गांव, गोरखा किला आदि घूमने जा सकते हैं।
32. डलहौजी
रेल मार्ग के जरिए दिल्ली से डलहौजी लगभग 500 किमी दूर है। डलहौजी में कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य, सेंट जाॅन्स चर्च और सुभाष बावली घूमने जा सकते हैं।
33. धर्मशाला
दलाई लामा मंदिर, भागसू झरना और त्रिउंड ट्रेक आदि की सैर के लिए दिल्ली से धर्मशाला के दो दिन के सफर पर जा सकते हैं। लगभग सात घंटे का सफर तय करके 475 किमी दूर धर्मशाला पहुंचा जा सकता है।
34. मैक्लोडगंज
दिल्ली से मैक्लोडगंज की दूरी लगभग 500 किमी के दायरे में है। मैक्लोडगंज का सफर 11 घंटे में तय करके यहां के मुख्य पर्यटन स्थल भागसूनाथ मंदिर, त्रिकुंड, नामगयाल मठ आदि घूमने जा सकते हैं।
35. बीर
हिमाचल प्रदेश के बीर को भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में जाना जाता है। यह जगह एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए लोकप्रिय है। बीर तक पहुंचने के लिए 10 से 12 घंटे का वक्त लग सकता है क्योंकि बीर की दूरी लगभग 450 किमी के अंतर्गत है।
36. कांगड़ा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए कई खूबसूरत और ऐतिहासिक स्थलों से समृद्ध है। यहां पालमपुर चाय बागान, ज्वालामुखी माता शक्तिपीठ, मसरूर राॅक कट मंदिर आदि स्थित हैं। कांगड़ा की दूरी 470 किमी है।
37. पालमपुर
दिल्ली से पालमपुर की दूरी 490 किमी है। पालमपुर घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां कई चाय के बागान, बैजनाथ मंदिर, न्यूगल खाद और ताशी जोंग मठ आदि स्थित है।
38. कुल्लू
दिल्ली से कुल्लू 500 किमी के अंदर ही है। कुल्लू में बिजली महादेव, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, रूपी पैलेस, भृगु झील घूमने के लिए बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं।
39. सोलन
सोलन अपनी प्राचीन मंदिरों और मठों के लिए जाना जाता है, जैसे शूलिनी माता मंदिर और जाटोली शिव मंदिर। सोलन तक पहुंचने के लिए 300 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।
40. मलाणा
हिमाचल प्रदेश का मलाणा गांव दिल्ली से 465 किमी की दूरी पर है। आठ से नौ घंटों का सफर तय करके यहां पहुंच सकते हैं।