फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2024: मथुरा वृंदावन नहीं इन जगहों से भी है श्रीकृष्ण का नाता

Mon, 26 Aug 2024 08:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 26 Aug 2024 08:57 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 Famous Places Related To Shree Krishna To Visit in Janmashtami
मथुरा - फोटो : Istock

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाना है। जन्माष्टमी के दिन भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी कथा और बाल लीलाएं सदियों सदियों तक याद की जाती है। उनकी जन्मस्थली मथुरा में है, वहीं गोकुल वृंदावन में माता यशोदा के घर पर उनका बचपन गुजरा है। ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और बाल्यकाल को महसूस करने के लिए लोग मथुरा वृंदावन जाना पसंद करते हैं। हालांकि उनके जीवन से जुड़े कई और स्थान भी हैं जहां से श्रीकृष्ण का गहरा नाता है। श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े इन पवित्र स्थल के बारे में जानिए। जन्माष्टमी के मौके पर दर्शन के लिए श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों पर भी जा सकते हैं।




 

Krishna Janmashtami 2024 Famous Places Related To Shree Krishna To Visit in Janmashtami
द्वारका - फोटो : Instagram

द्वारका (गुजरात)

गुजरात में स्थित द्वारका में श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बना है। दरअसल श्रीकृष्ण मथुरा छोड़ने के बाद गुजरात आए और द्वारका नगरी बसाई। वह द्वारका के राजा कहे जाते हैं। यह नगरी उनके शासनकाल में एक प्रमुख स्थान थी और आज भी यह एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। द्वारका को "भगवान श्रीकृष्ण की राजधानी" भी कहा जाता है। द्वारकाधीश मंदिर यहां का प्रमुख आकर्षण है, जहाँ श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है।

Krishna Janmashtami 2024 Famous Places Related To Shree Krishna To Visit in Janmashtami
कुरुक्षेत्र - फोटो : Instagram

कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

महाभारत का युद्ध हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ही लड़ा गया था, और यहीं पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। यह स्थान भारतीय इतिहास और धार्मिकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर और गीता उपदेश स्थल प्रमुख धार्मिक स्थल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 Famous Places Related To Shree Krishna To Visit in Janmashtami
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram

सोमनाथ (गुजरात)

कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपना अवतार समाप्त करने से पहले सोमनाथ के पास प्रभास क्षेत्र में अपने अंतिम समय बिताया था। यहीं पर उन्हें एक शिकारी के तीर से शरीर त्यागना पड़ा था। सोमनाथ मंदिर एक प्रमुख ज्योतिर्लिंग मंदिर है और श्रीकृष्ण से जुड़ी अंतिम घटनाओं का साक्षी है।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 Famous Places Related To Shree Krishna To Visit in Janmashtami
गोवर्धन पर्वत - फोटो : Instagram

गिरिराज पर्वत, गोवर्धन

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के पास स्थित एक पर्वत है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर उठाकर इंद्र के क्रोध से गोकुल वासियों की रक्षा की थी। गोवर्धन पूजा और गोवर्धन परिक्रमा यहाँ के प्रमुख धार्मिक क्रियाकलाप हैं। गोवर्धन पर्वत का संबंध श्रीकृष्ण की लीलाओं से है और यहाँ लाखों भक्त परिक्रमा करने आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed