फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर मथुरा वृंदावन जा रहे हैं तो याद रखें ये पांच बातें

Mon, 26 Aug 2024 08:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 26 Aug 2024 08:57 AM IST
सार

जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन में विशेष धूमधाम से त्योहार मनाया जाता है। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा और वृंदावन की यात्रा का अपना एक अलग ही अनुभव होता है। इस यात्रा को सुखद और स्मरणीय बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 Important Things To Do Before Going To Mathura Vrindavan
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, मथुरा - फोटो : istock

Krishna Janmashtami 2024 : जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिन्दू पर्व है। 26 अगस्त, सोमवार को जन्माष्टमी मनाई जा रही है। वीकेंड के तुरंत बाद त्योहार पड़ने के कारण दो से तीन दिन की छुट्टी मिल रही है, जिसमें आप घूमने जा सकते हैं। त्योहार के मौके पर लोग मंदिर या धार्मिक स्थलों पर जाने की इच्छा रखते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर उत्तर प्रदेश और आसपास के शहरों के लोग श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और उनका बचपन का निवास स्थल गोकुल वृंदावन की सैर के लिए जा सकते हैं। यहां उनका जन्म हुआ और बचपन बीता। बाल गोपाल काफी नटखट थे। गोकुल वृंदावन उनकी लीलाओं का साक्षी है।



जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन में विशेष धूमधाम से त्योहार मनाया जाता है। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा और वृंदावन की यात्रा का अपना एक अलग ही अनुभव होता है। इस यात्रा को सुखद और स्मरणीय बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

Krishna Janmashtami 2024 Important Things To Do Before Going To Mathura Vrindavan
Prem mandir - फोटो : Instagram

भीड़भाड़ का ध्यान रखें

जन्माष्टमी के समय मथुरा और वृंदावन में बहुत अधिक भीड़ होती है। देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं, जिससे मंदिरों और सड़कों पर भीड़भाड़ हो जाती है। ऐसे में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और भीड़ से बचने के लिए पहले से योजना बनाएं। अगर संभव हो, तो दर्शन के लिए सुबह के समय या देर रात का समय चुनें, जब भीड़ कम होती है।

Krishna Janmashtami 2024 Important Things To Do Before Going To Mathura Vrindavan
आवास और यात्रा की पहले से बुकिंग करें - फोटो : istock

आवास और यात्रा की पहले से बुकिंग करें

जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा और वृंदावन के होटलों और गेस्ट हाउस में बुकिंग बहुत जल्दी फुल हो जाती है। इसलिए अपनी यात्रा की तिथि के अनुसार पहले से ही आवास और यात्रा की व्यवस्था कर लें। अगर आप ट्रेन या बस से जा रहे हैं, तो टिकट की बुकिंग भी समय रहते करा लें, ताकि आपको यात्रा के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 Important Things To Do Before Going To Mathura Vrindavan
पैकिंग, ट्रैवल - फोटो : istock

सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखें

ध्यान रखें कि जन्माष्टमी के दौरान मथुरा और वृंदावन में भारी संख्या में लोग आते हैं, जिससे कुछ जगहों पर सुरक्षा का खतरा हो सकता है। अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें। साथ ही, अपनी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं का ध्यान रखें। गर्मी और उमस से बचने के लिए पानी की बोतल, सनस्क्रीन और हल्के कपड़े साथ रखें।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 Important Things To Do Before Going To Mathura Vrindavan
स्थानीय रीतियों और नियमों का पालन करें - फोटो : Istock

स्थानीय रीतियों और नियमों का पालन करें

मथुरा और वृंदावन में कुछ विशेष धार्मिक रीतियाँ और नियम होते हैं। जैसे कि मंदिरों में प्रवेश करते समय जूते उतारना, प्रसाद के रूप में मिले भोजन को सम्मान के साथ ग्रहण करना और भजन-कीर्तन के दौरान अनुशासन बनाए रखना। इन रीतियों का पालन करें और स्थानीय संस्कृति का सम्मान करें। इसके अलावा भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन भी कुछ गाइडलाइन जारी करता है, उसका भी ध्यान रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed