पंजाब अपने दरियादिली,पहनावें और खान-पान के लिए मशहूर हैं। पंजाब को सिखों की नगरी कहते हैं। वैसे सिख समुदाय के लोग हर जगह मिल जाएंगे लेकिन इनकी शुरूआत पंजाब से हुई थीं। अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो पंजाब एक बेहतर जगह है। चलिए आज हम आपको पंजाब के कुछ पर्यटन स्थल के बारे में बताते हैं।
आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे पंजाब के ये 5 टूरिस्ट प्लेसेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में बाबा हरमिंदर साहिब के नाम से विखाय्त स्वर्ण मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां दूर-दराज से लोग दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर में हर रोज पर्यटक हजारों की तदाद में मत्था टेकने पहुंचते है। सिख घर्म के लोगों के लिए सबसे प्रमुख तीर्थ स्थल में से एक है। सोने से सजा स्वर्ण मंदिर की खूबसूरती को देखने और बाबा साहेब का मत्था टेकने आएं लोगों को रहने और खाने-पीने की व्यवस्था मंदिर के लोग करते हैं। इसके अलावा यहां घूमने के लिए जलियावालाबाग ,वाघा बॉर्डर पर्यटक के लिए अच्छी जगह है। अमृतसर शॉपिंग के लिए भी अच्छी जगह है यहां के हॉल बाजार में पारंपरिक कपड़े मिलते है।
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ को बेहद सुव्यवस्थित तरीके से सजाया गया है। यह घूमने के लिए भी बहुत खूबसूरत जगह है। जैसे अवकाश घाटी ,रोज गार्डन, फन सिटी और रॉक गार्डेन ऐसी जगह है जहां आप चंडीगढ़ के यात्रा के दौरान जरूर घूमें यह जगह बेहद लोकप्रिय है। यहां शॉपिंग के लिए भी कई अच्छी मार्केट है जहां आपके मनपसंद के कपड़े मिल जाएंगे।
पंजाब को भारत की शान कहते हैं यहां की खेतों की हरियाली लोगों को लुभाती है। शायद आपको पता नहीं होगा पंजाब अपने पुराने महल के लिए भी मशहूर है, यहां के टेढ़े-मेढ़े महल और भव्य मंदिर यहां की खूबसूरती को बढ़ाते हैं तो वहीं पंजाब का पटियाला शहर घूमने के लिए बहुत सुंदर जगह है, यह पंजाब का एक मात्र हिल स्टेशन है।
अमृतसर से 28 किलोमीटर दूर वाघा बार्डर को लोग हिंदुस्तान और पाकिस्तान को अलग होते देखने जाते है। बार्डर पर लहराते ध्वज को देखकर लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो उठता है। इसके अलावा वहां पर सैनिक परेड भी करते हैं, जो भारतीयों के लिए बहुत ही अदभुत दृश्य होता है।