फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर को यूं ही नहीं कहा जाता धरती का स्वर्ग, सबूत हैं ये तस्वीरें

Sun, 02 Dec 2018 02:15 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Sun, 02 Dec 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
visit jammu and kashmir tourism places
जम्मू कश्मीर भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है - फोटो : instagram
जम्मू कश्मीर भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। 26 साल से चल रहे आतंकवाद के बावजूद कश्मीर अभी भी घूमने वालों के लिए मनपसंद जगह बना हुआ है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। आइए जानते हैं कश्मीर के खूबसूरत जगहों के बारे में...
visit jammu and kashmir tourism places
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर है। - फोटो : instagram
श्रीनगर
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर है। श्रीनगर मुगल काल से ही गरमी के लिहाज से सबसे अच्छी जगह मानी जाती रही है। कई मुगल बादशाहों ने इस श्रीनगर में कई बागों का निर्माण करवाया। इन बागों में सबसे प्रसिद्ध है निशात बाग।

वहीं श्रीनगर की खूबसूरती में चार चांद लगाती 'डल झील' की अपनी अलग ही बात है। घरनुमा वोट (हाउसवोट) से भरी 'डल' झील की अपनी अलग खूबसूरती है। 'डल' सुबह देखने में और भी खूबसूरत लगती है। श्रीनगर के चिनार के पेड़ और कश्मीरी शाल और लालचौक विश्वप्रसिद्ध हैं।
 
visit jammu and kashmir tourism places
kashmir snowfall - फोटो : instagram

सोनमर्ग
समुद्र सतह से 2740 मीटर की ऊँचाई पर स्थित सोनमर्ग जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। बर्फ से आच्छादित पहाड़ों से घिरा हुआ सोनमर्ग शहर जोजी-ला दर्रे से पहले स्थित है। सोनमर्ग का शाब्दिक अर्थ है “सोने के मैदान”। इस स्थान का नाम इस तथ्य के आधार पर पड़ा कि वसंत ऋतु में यह सुंदर फूलों से ढंक जाता है जो सुनहरा दिखता है। सोनमर्ग श्रीनगर-लेह मार्ग से 87 किमी नार्थ-ईस्ट में स्थित है। सोनमर्ग भारत और चीन को जोड़ने का सिल्क रुट का मुख्यद्वार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
visit jammu and kashmir tourism places
पहलगाम कश्मीर के सबसे ख़ूबसूरत हिल स्टेशनों में एक है। - फोटो : instagram

पहलगांव-
पहलगांव  कश्मीर के सबसे ख़ूबसूरत हिल स्टेशनों में एक है। समुद्र तल से 2130 मीटर की ऊँचाई पर स्थित पहलगाम लिद्दर नदी और शेषनाग झील के मुहाने पर बसा है। मुगलों के शासनकाल के दौरान, ये केवल चरवाहों का गाँव था।  हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए पहलगाम पहला पड़ाव है।

यहां के बर्फ से ढके पहाड़ो में ट्रैकिंग करने का अनोखा मजा है। दुनिया भर के ट्रैकिंग शौकीन पर्यटक गर्मियों मस्ती करने आते है। हार्स राइडिंग, पहलगाम का दूसरा एडवेंचर गेम है लोगों आपस में शर्त लगाकर घोडों की दौड़ का मजा लेते हैं। यहाँ लिद्दर नदी के दूसरी तरफ ममलेश्वर नामक शिव का एक छोटा मंदिर है। इस मंदिर का संबंध 12 शताब्दी के राजा जयसीमा के काल से है। यह मंदिर कश्मीर के सबसे प्राचीन मंदिरों में एक है।

विज्ञापन
visit jammu and kashmir tourism places
कारगिल में 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई हुई थी। - फोटो : अमर उजाला

कारगिल-
कारगिल में 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई हुई थी। वैसे यह स्थान मुख्य से बौद्ध पर्यटन केंद्र के रुप में प्रसिद्ध है। यहां बौद्धों के कई प्रसिद्ध मठ स्थित है। मठों के अतिरिक्त यहां कई अन्य चीजें भी घूमने लायक है।

यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। ट्रैकिंग का शौक रखने वालों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। अगर आप कारगिल आ रहे है तो वार मेमोरिअल ज़रूर देखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed