फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की इन जगहों पर बिना परमिशन के नहीं घूम सकते आप

Mon, 01 Apr 2019 09:02 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 01 Apr 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
know about travel with inner line permit in hindi

घूमने फिरने के लिए भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप बिना रोक-टोक के घूम सकते हैं। पहाड़ कि वादियों के साथ-साथ जंगल की भी सैर कर सकते हैं। लेकिन भारत देश में ही कई ऐसी जगह हैं जहां आप बिना अनुमति के नहीं घूम सकते हैं। वहां घूमने के लिए आपको अनुमति की जरुरत होती है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप इन जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जान लीजिए की आपको कहां-कहां अनुमति की जरुरत पड़ सकती है। 

know about travel with inner line permit in hindi

मिजोरम
अपने सुहावना मौसम ड्रामेटिक लैंडस्केप के लिए प्रसिद्ध मिजोरम में कई तरह के आदिवासियों की प्रजातियों का ठिकाना है। मिजोरम के फावांगपुई हिल्स, वनतावांग फॉल, पालक लेक, चिंग पुई हेरिटेज साइट और लोकल डांस पूरे विश्व में फेमस है। लेकिन इन सबको करीब से देखने के लिए आपको अनुमति की जरुरत पड़ेगी। यह परमिट शिलॉन्ग के लेंगपुई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मिल जाता है। 

know about travel with inner line permit in hindi

लद्दाख
अपनी खूबसूरती और एडवेंचर के लिए फेमस लद्दाख हर कोई जाना चाहता है। इससे पहले कि आप वहां जाने का प्लान बनाएं तो हम आपको बता दें कि पाकिस्तान और चीन की सीमाओं से सटे होने के चलते यहां कई ऐसी जगह हैं जहां आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। खासतौर पर चांगथांग, हनले, लोमा, मरसीमिक ला और चुमुर लद्दाख जैसी कई जगहें हैं जहां केवल भारतीय आर्मी को जाने का अधिकार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about travel with inner line permit in hindi

सिक्किम
सिक्किम तीन देश की सीमाओं से घिरा हुआ है। यहां जाने से पहले भारतीयों को परमिट लेना पड़ता है। तसोमगो लेक, नाथूला, डजांग्री, गोएचाला ट्रेक, यमथांग, युमेसमडॉन्ग, थांगु, चोपटा वैली और गुरुडॉन्गमर लेक पर एंट्री लेने के लिए आपको परमीशन की जरुरत होती है। यह परमिट बागडोगरा एयरपोर्ट, सिलीगुड़ी, कोलकाता और नई दिल्ली से लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
know about travel with inner line permit in hindi

नागालैंड
नागालैंड के कोहिमा, डिमापुर, मोकोकचुंग, वोखा, मॉन, फेक, किफिरे जैसी जगह पर आपको परमिट की जरुरत पड़ेगी। यह परमिट आपको कोहिमा, डिमापुर, मोकोकचुंग, नई दिल्ली, कोलकाता और शिलॉन्ग के डिप्टी कमिशनर ऑफिस से मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed