फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व का शहर है ‘राइस बाउल ऑफ इंडिया’ कहलाने वाला करनाल

Sun, 10 Jan 2021 08:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 10 Jan 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
know about the rice bowl of india karnal in hindi
यह शहर यमुना नदी के तट पर बसा है - फोटो : pixa

हरियाणा में स्थित करनाल एक महत्वपूर्ण शहर है। इसे ‘राइस बाउल ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है। यह शहर यमुना नदी के तट पर बसा है, साथ ही यह अपने भीतर महाभारत काल के इतिहास को समेटे हुए है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस शहर का नाम महाभारत के कर्ण के नाम पर रखा गया है। करनाल पर्यटन के साथ ही अपने स्थानीय खाने के लिए बेहद प्रसिद्ध है इसलिए जब भी करनाल जाएं तो वहां का स्थानीय खाना जरूर चखकर आएं। अगली स्लाइड्स से जानिए करनाल की यात्रा के लिए यदि आप निकले हैं तो कौन- कौनसी जगहों पर घूमने आपको जरूर जाना चाहिए।  

know about the rice bowl of india karnal in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बाबर की मस्जिद
करनाल आने वाले पर्यटक बाबर की मस्जिद जाने की इच्छा रखते हैं। सन् 1528 में मुगल बादशाह ने इस मस्जिद का निर्माण इब्राहिम लोधी पर अपनी जीत को यादगार बनाने के लिए करवाया था। हालांकि यह मस्जिद पहले जितनी खूबसूरत अब नहीं रही है लेकिन कहा जाता है कि पहले यहां मस्जिद के भीतर एक आकर्षक बगीचा भी हुआ करता था। हालांकि इतिहासप्रेमी इसे करीब से जानने के लिए यहां जरूर आते हैं। 

know about the rice bowl of india karnal in hindi
अटल पार्क - फोटो : Pixabay

अटल पार्क
55 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ अटल पार्क करनाल की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। पार्क के भीतर ही एक ओपन-एयर जिम, लिली तालाब, कुछ फव्वारे और 4 एकड़ में फैली एक सुंदर झील है। पार्क का उपयोग पिकनिक स्पॉट के रूप में भी होता है। अटल पार्क करनाल के पिकनिक स्पॉट के रूप में भी प्रसिद्ध है और यहां बहुत सारे लोग आते भी रहते हैं क्योंकि पार्क की हरियाली और शांत वातावरण बहुत सारे लोगों को भाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about the rice bowl of india karnal in hindi
यहां पर नौका विहार के साथ ही बच्चों के लिए झूले भी हैं - फोटो : अमर उजाला

कर्ण झील 
महाभारत के नायक ‘कर्ण’ पर इस झील का नाम रखा गया है। इस कारण इस जगह की पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्ता है। यहां पर नौका विहार के साथ ही बच्चों के लिए झूले भी हैं। जिस वजह से बच्चे भी यहां आना पसंद करते हैं। यहां पर कर्ण लेक टूरिस्ट नामक एक आवासीय परिसर भी है, जहां पर पर्यटक ठहरते भी हैं। झील का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है। 

 

विज्ञापन
know about the rice bowl of india karnal in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कलंदर शाह का मकबरा
कलंदर शाह के मकबरे को दिल्ली के सम्राट घियास- उद- दीन द्वारा बनवाया गया है। इस मकबरे को प्रसिद्ध मुस्लिम बो-अली- कलंदर शाह की याद में बनवाया गया है। यह मकबरा मुस्लिम लोगों की आस्था का केंद्र है लेकिन हिंदु भी यहां अक्सर आते हैं क्योंकि मकबरे की सकारात्मक ऊर्जा एवं पवित्रता हर व्यक्ति को आकर्षित करती है। मकबरा संगमरमर से बना हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed