फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आख़िर थाईलैंड भारतीयों को इतना क्यों भा रहा है?

Tue, 12 Mar 2019 04:25 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 12 Mar 2019 04:25 AM IST
विज्ञापन
know about thailand tourism statistics
Thailand

थाईलैंड विदेशी पर्यटन से पैसा कमाने के मामले में इस साल फ़्रांस को भी पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा देश बन गया है।  फाइनेन्सियल टाइम्स के शोध के मुताबिक़ थाईलैंड को इस मुकाम पर भारतीयों ने लाया है। 2017 में थाईलैंड को पर्यटन से 58 अरब डॉलर का राजस्व हासिल हुआ। इस साल 3.5 करोड़ पर्यटक थाईलैंड आए थे। यही गति रही तो पांच सालों के भीतर थाईलैंड स्पेन को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल कर सकता है और फिर अमरीका ही उससे आगे रह जाएगा। पर्यटन उद्योग थाईलैंड के लिए सबसे लाभकारी साबित हो रहा हैष

know about thailand tourism statistics
Thailand

फाइनैंशियल टाइम्स का कहना है अगर पर्यटन उद्योग को निकाल दिया जाए तो उसकी अर्थव्यवस्था 3.3 फ़ीसदी की दर से ही आगे बढ़ती। 2018 की पहली छमाही में थाईलैंड की जीडीपी में पर्यटन उद्योग का योगदान 12.4 फ़ीसदी था। यह थाईलैंड की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के बराबर है। द वर्ल्ड ट्रैवेल एंड टूरिज़म काउंसिल का अनुमान है कि थाईलैंड की जीडीपी में घरेलू और विदेशी पर्यटन का योगदान 21.2 फ़ीसदी रहा था। थाईलैंड के पर्यटन में बूम के पीछे भारत है। भारत के बाद चीन का भी इसमें योगदान है। चीन के कई ऐसे एयरपोर्ट हैं जहां से थाईलैंड जाने में तीन से चार घंटे के वक़्त लगते हैं। पिछले साल 14 लाख भारतीय थाईलैंड गए और यह उसके पहले के साल से 18.2 फ़ीसदी ज़्यादा है।

know about thailand tourism statistics
थाईलैंड

2010 से थाईलैंड जाने वाले भारतीयों हर वर्ष औसत 10 फ़ीसदी बढ़े हैं। थाईलैंड आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारत 2017 में पांचवे नंबर पर था जबकि 2013 में सातवें नबर पर था।

आख़िर थाईलैंड भारतीयों को इतना क्यों भा रहा है? 
नई दिल्ली से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक जाने में चार से पांच घंटे का वक़्त लगता है। जो भारतीय अपने देश में फ्लाइट से सफर करते हैं उनके लिए बैंकॉक का किराया भी बहुत ज़्यादा नहीं है। आज की तारीख़ में में आठ से दस हज़ार के किराए में फ्लाइट से बैंकॉक पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about thailand tourism statistics
thailand

थाईलैंड अपने ख़ूबसूरत बीच के लिए जाना जाता है। थाईलैंड के बीच की ख़ूबसूरती भी दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती है। भारतीयों के लिए थाईलैंड से ख़ूबसूरत कोई बीच पास में नहीं है। नजदीक और सस्ता होने के कारण भी भारतीय थाईलैंड को ख़ूब पसंद करते हैं। भारत का निम्न मध्य वर्ग यूरोप का खर्च वहन नहीं कर सकता है ऐसे में थाईलैंड एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आता है।

विज्ञापन
know about thailand tourism statistics
thailand

भारत के साथ थाईलैंड का सांस्कृतिक रिश्ता भी है। थाईलैंड के लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं। ऐसे में भारत थाईलैंड के लिए कोई अजनबी देश नहीं है। दक्षिण-पूर्वी एशिया में इंटर करने के लिए थाईलैंड प्रमुख देश है। थाईलैंड के ज़रिए पूरे उपद्वीप को सस्ते में घूमा जा सकता है। थाईलैंड में भारतीय दिसंबर से जुलाई महीने के बीच ख़ूब जाते हैं। भारतीयों में नीले पानी और समुद्र तट की सफ़ेद रेत को लेकर काफ़ी मोह रहता है। भारतीयों के लिए थाईलैंड का वीज़ा पाना बहुत आसान है। यहां तक कि ऑनलाइन भी थाईलैंड के वीज़ा के लिए आवेदन किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed