फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश में सस्ते में मनाएं अपना यादगार हनीमून, भारत के बेहद करीब हैं कम खर्च वाले ये देश

Mon, 11 Mar 2019 05:26 PM IST
मोना नारंग लाइफ स्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 11 Mar 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
cheap honeymoon destinations outside india for indian couple honeymoon ke liye best place
honeymoon period

हर कपल की यह दिली इच्छा होती है कि शादी के सात फेरे लेने के बाद वह अपने पार्टनर के साथ एक खूबसूरत जगह पर हनीमून प्लान कर सके। कई बार कुछ कपल हनीमून देश में ही प्लान करते हैं तो कई बार विदेश में भी। हनीमून ट्रिप बजट का मसला भी होता है। बजट कम है तो देश में ही ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां हनीमून पर जाना विदेश जाने से कम नहीं है। लेकिन आप अपना हनीमून कम बजट में विदेश में भी प्लान कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं विदेशों में कैसे सस्ते में प्लान कर सकते हैं हनीमून।

cheap honeymoon destinations outside india for indian couple honeymoon ke liye best place
thailand

थाईलैंड
भारतीय कपल्स के लिए थाईलैंड में हनीमून मनाना सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां आना भारत से आसान भी है सस्ता भी। यहां आकर आप थाईलैंड के समुद्री किनारों का मजा तो लेंगे ही बल्कि यहां के रेस्तरां, पब और कपल्स के लिए बने एंजॉय पॉइंट का भी मजा ले सकेंगे। नई दिल्ली से थाईलैंड जाने के लिए महज 4 से 5 घंटे का समय लगता है जबकि इन फ्लाइट का किराया तकरीबन 8 से 10 हजार रुपए है। ऐसे में हनीमून मनाने के लिए थाईलैंड एक सस्ती और खूबसूरत लोकेशन है।

cheap honeymoon destinations outside india for indian couple honeymoon ke liye best place
मालदीव - फोटो : Pixabay

मालदीव
मालदीव को एक तरह से भारत के पड़ोस में ही मान सकते हैं। यह पूरी दुनिया की सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। तकरीबन 3 हजार किलोमीटर की दूरी पर बसा भारत का ये पड़ोसी मुल्क अपने शानदार समुद्री किनारों, कुदरती सुंदरता और नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आकर आप यहां के जायके, पब, होटल्स, रेस्तरां के साथ ही बेहतरीन मॉल्स घूम सकते हैं। यहां के लिए आपको दिल्ली और मुंबई से सीधी हवाई सेवा मिलेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
cheap honeymoon destinations outside india for indian couple honeymoon ke liye best place
मॉरिशस

मॉरीशस
इंडिया के बेहद पास बसा ये छोटा सा देश पूरी दुनिया के घूमने-फिरने वालों को अपनी ओर खींचता है। यह जितना खूबसूरत हनीमून के लिए है उतना ही सुंदर साल भर में एक बार घूमने के लिए है। यहां के समुद्री किनारे जन्नत से कम नहीं है। यहां के कुदरती नजारे, रेस्तरां, पब और मौज-मस्ती के एंजॉय पॉइंट आपके लिए यादगार बन जाएंगे। दिल्ली से आपको मॉरीशस की फ्लाइट मिलेंगी। हवाई टिकट की कीमत थोड़ी सी परेशान कर सकती है, लेकिन हनीमून के लिए एक बार खर्च करना आपकी जेब के लिए भारी नहीं होगा। यह दुनिया के सबसे सुंदर शहरों में से एक है।

 

विज्ञापन
cheap honeymoon destinations outside india for indian couple honeymoon ke liye best place
मलेशिया - फोटो : Pixabay.com

मलेशिया
हनीमून के लिए मलेशिया भी आपकी फेवरेट डेस्टिनेशन बन सकता है। यह फन, फूड और एंजॉयमेंट के लिए सबसे मुफीद जगह है। हनीमून ही नहीं बल्कि दोस्तों के साथ भी आप मलेशिया ट्रिप प्लान कर सकते हैं। शॉपिंग के लिए मलेशिया की दीवानगी केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों में है। नई दिल्ली कुआलालंपुर फ्लाइट आपको सीधी मिलेगी जो बहुत सस्ती है। इसका किराया तकरीबन 8 से 10 हजार होगा। आप चाहें तो इसकी जानकारी ले सकते हैं। लेकिन ट्रिप केवल 5 घंटे की है। यहां आकर आपका हनीमून यादगार हो जाएगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed